RRB Section Controller Vacancy 2026 : रेलवे में 119 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

Last Updated on 16/07/2026 9:12 AM by Prashant Shahi

RRB Section Controller Vacancy 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने विज्ञापन संख्या – CEN 03/2026 के तहत सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए एक नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार इस भर्ती में सेक्शन कंट्रोलर के कुल 119 रिक्त पद अधिसूचित किए गए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से होगी, जिससे देश भर के पात्र उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर का पद ट्रेन संचालन एवं कंट्रोल सिस्टम से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पद माना जाता है यदि आप रेलवे में स्थायी और प्रतिष्ठित करियर बनाना चाहते हैं तो आवेदन से पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य जरूरी जानकारी विस्तार से जान लेना आपके लिए बेहद आवश्यक है।

लेटेस्ट अपडेट : आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 15 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 119 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त 2026 तक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने से पहले अभ्यार्थी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन व आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

RRB Section Controller Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड
विज्ञापन संख्याCEN 03/2026
पद का नामसेक्शन कंट्रोलर
कुल पद119
आयु सीमा20 – 33 वर्ष
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि15 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 अगस्त 2026
अधिकारिक वेबसाईट

Section Controller का कार्य क्या होता है ?

रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर एक अत्यंत महत्वपूर्ण परिचालन पद है। इस पद पर नियुक्त कर्मचारी का मुख्य कार्य रेलवे ट्रेनों की सुरक्षित और समयबद्ध आवाजाही सुनिश्चित करना होता है। सेक्शन कंट्रोलर विभिन्न स्टेशनों, लोको पायलटों और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर ट्रेन संचालन को नियंत्रित करता है। किसी भी आपात स्थिति, तकनीकी समस्या या ट्रेन विलंब की स्थिति में त्वरित निर्णय लेना भी इस पद की प्रमुख जिम्मेदारी होती है।

RRB Section Controller Vacancy 2026 : पद का विवरण

रेलवे भर्ती बोर्ड ने देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में Section Controller पदों पर भर्ती निकाली है। यह पद रेलवे संचालन से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण पद माना जाता है, जहां चयनित उम्मीदवारों की जिम्मेदारी ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन का समन्वय करना होती है। इस भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण का लाभ सरकारी नियमों के अनुसार दिया जाएगा। कैटेगरी अनुसार रिक्तियां निम्नप्रकार हैं –

श्रेणीकुल रिक्तियाँ
General50
EWS09
OBC29
SC19
ST12

कौन कर सकता है आवेदन ?

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। पात्रता संबंधित सभी शर्तों की जांच करने के बाद ही आवेदन करें। विस्तृत योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
  • पद के अनुसार अतिरिक्त पात्रता या अनुभव लागू हो सकता है।
  • यदि आपने किसी भी विषय से ग्रेजुएशन किया है तो आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु आधिकारिक नोटिफिकेशन में निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। आयु की गणना तय कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी।आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु निम्नानुसार निर्धारित की गई है—

  • न्यूनतम आयु – 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 33 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। और आयु प्रमाण के लिए वैध दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹500/- रूपये
एससी/एसटी/महिला₹250/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जा सकती है। इसमें सामान्यतः निम्न चरण शामिल हो सकते हैं—

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षा

अंतिम चयन मेरिट सूची और निर्धारित पात्रता मानकों के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध कराया गया है।

RRB Section Controller Salary 2026 : सैलरी और भत्ते

सेक्शन कंट्रोलर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतनमान मिलेगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), मेडिकल सुविधा, पेंशन संबंधी लाभ तथा अन्य रेलवे सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। वास्तविक वेतन पोस्टिंग स्थान और लागू नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

  • प्रारंभिक बेसिक वेतन – ₹35,400 प्रति माह
  • इसके अतिरिक्त DA, HRA, TA, अन्य रेलवे भत्ते
  • मेडिकल सुविधाएं
  • पेंशन संबंधी लाभ (नियमों के अनुसार)

सभी भत्तों को मिलाकर इन-हैंड सैलरी काफी आकर्षक हो सकती है।

RRB Section Controller Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी14 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू15 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि16 अगस्त 2026
आवेदन फॉर्म में संशोधन17 – 26 अगस्त 2026
CBT परीक्षा की तिथिबाद में घोषित की जाएगी
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से पहले
परिणाम जारी की तिथिपरीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा

RRB Section Controller Vacancy 2026 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

RRB Section Controller Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन करें—

  1. पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. CEN 03/2026 Section Controller भर्ती लिंक खोलें।
  3. व्यक्तिगत व अन्य जानकारी के साथ नया पंजीकरण करें।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  7. अंतिम सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
  8. आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें लें।

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अभ्यार्थी का हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • वैध ईमेल आईडी

क्यों है यह भर्ती खास ?

रेलवे की नौकरियां देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में मानी जाती हैं। Section Controller पद न केवल अच्छा वेतन प्रदान करता है बल्कि करियर ग्रोथ, नौकरी की स्थिरता, सरकारी सुविधाएं और प्रमोशन के भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है। यही कारण है कि इस भर्ती में बड़ी संख्या में आवेदन आने की संभावना है।

RRB Section Controller Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top