Last Updated on 23/03/2026 3:11 PM by Prashant Shahi
RRB Technician Answer Key 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन ग्रेड 01 और ग्रेड 03 भर्ती परीक्षा 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जिससे लाखों उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का आकलन करने का मौका मिल गया है। अब अभ्यर्थी ऑफिसियल पोर्टल से अपनी रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र के साथ उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और सही-गलत उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। बोर्ड ने गलत प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी दी है, जिससे उम्मीदवार किसी भी संभावित त्रुटि को सुधारने का अवसर पा सकते हैं।
लेटेस्ट अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा तकनीशियन ग्रेड 01 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आज 22 मार्च 2026 को जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा ग्रेड 03 परीक्षा की उत्तर कुंजी 19 मार्च को ही जारी कर दी गयी थी। उम्मीदवार अब अधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से उत्तर कुंजी, रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही, बोर्ड ने उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, अभ्यर्थी 30 मार्च 2026 तक किसी प्रश्न में त्रुटि या गलत उत्तर के विरुद्ध प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
RRB Technician Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड |
| परीक्षा का नाम | आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 01 व 03 भर्ती परीक्षा 2026 |
| विज्ञापन संख्या | सीईएन 02/2025 |
| कुल पद | 6238 |
| परीक्षा की तिथि | 6, 9, 10, 13 मार्च 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी की तिथि | 22 मार्च 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 30 मार्च 2026 |
| अधिकारिक वेबसाइट | www.rrbcdg.gov.in |
RRB Technician Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें :
- अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “RRB Technician Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें
- लॉगिन करने के बाद आपकी Answer Key और Response Sheet स्क्रीन पर खुल जाएगी
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें
सलाह : PDF डाउनलोड करके अपने उत्तरों का ऑफलाइन मिलान जरूर करें।
आंसर की में क्या जानकारी होती है ?
जब आप Answer Key खोलते हैं, तो उसमें ये सभी डिटेल्स शामिल होती हैं :
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा की तिथि और शिफ्ट
- प्रश्न पत्र (Question Paper)
- आपके द्वारा दिए गए उत्तर
- प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर
- मार्किंग स्कीम
संभावित अंक कैसे निकालें ?
संभावित अंक निकालने के लिए सबसे पहले अपनी Answer Key और Response Sheet का मिलान करें। प्रत्येक सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक जोड़ें और गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग (यदि लागू हो) घटाएं। उदाहरण के तौर पर, यदि 1 प्रश्न = 1 अंक और 0.25 नेगेटिव है, तो उसी आधार पर गणना करें। सभी प्रश्नों के अंक जोड़ने के बाद आपको अपना अनुमानित स्कोर मिल जाएगा। यह स्कोर केवल संभावित होता है, अंतिम परिणाम Final Answer Key के आधार पर तय किया जाएगा।
- सही उत्तर × निर्धारित अंक
- गलत उत्तर × नेगेटिव मार्किंग (यदि लागू हो)
- कुल स्कोर = आपका संभावित अंक
उदाहरण :
अगर 1 सही उत्तर = 1 अंक और 0.25 नेगेटिव मार्किंग है, तो उसी अनुसार गणना करें।
ध्यान रखें : यह केवल अनुमानित स्कोर है, फाइनल रिजल्ट Answer Key के संशोधित संस्करण (Final Answer Key) के आधार पर बनेगा।
आपत्ति कैसे दर्ज करें ?
अगर आपको किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगती है, तो आप आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Answer Key लिंक खोलें।
- अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज कर लॉगिन करें।
- Answer Key सेक्शन में जाकर उस प्रश्न का चयन करें जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।
- दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें और उसके समर्थन में प्रमाण (डॉक्यूमेंट) अपलोड करें।
- प्रति प्रश्न निर्धारित आपत्ति शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए उसकी रसीद सुरक्षित रख लें।
जरूरी बातें :
- बिना प्रमाण के आपत्ति स्वीकार नहीं होगी
- समय सीमा के बाद कोई आपत्ति नहीं ली जाएगी
- सही पाए जाने पर शुल्क वापस किया जा सकता है
आंसर की के बाद आगे क्या होगा ?
आंसर कीजारी होने के बाद सबसे पहले Objection Window खोली जाती है, जिसमें उम्मीदवार अपने उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद बोर्ड सभी आपत्तियों की समीक्षा करता है। इसके बाद Final Answer Key जारी की जाती है, जिसमें संशोधित उत्तर शामिल होते हैं।
इसी Final Answer Key के आधार पर Result तैयार किया जाता है। फिर Merit List जारी होती है और चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण जैसे Document Verification और Medical Examination के लिए बुलाया जाता है। इसलिए यह चरण चयन प्रक्रिया का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
RRB Technician Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| आंसर की डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| आंसर की नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
