RRC NCR Apprentice Vacancy 2026 : रेलवे में 1853 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन, पूरी जानकारी यहाँ जानें

Last Updated on 10/07/2026 10:03 AM by Prashant Shahi

RRC NCR Apprentice Vacancy 2026 : रेलवे में अप्रेंटिस बनने का सपना देख रहे आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रेलवे भर्ती सेल (RRC), नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) ने 1853 एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 08 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

यदि आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की है और संबंधित ट्रेड में ITI किया हुआ है, तो यह भर्ती आपके लिए रेलवे में प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर हो सकती है। इस लेख में हम आपको RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तिथि, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश विस्तार से बता रहे हैं।

RRC NCR Apprentice Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाRailway Recruitment Cell (RRC), North Central Railway
पद का नामAct Apprentice
कुल पद1853
आवेदन प्रारंभ08 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 अगस्त 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
चयन प्रक्रियामेरिट के आधार पर
प्रशिक्षण अवधि01 वर्ष
आधिकारिक अधिसूचनाRRC/NCR/Act Apprentice 01/2026

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी :

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना चाहिए।
  • संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

यदि आपके पास संबंधित ट्रेड में ITI नहीं है, तो आप इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

नोटिफिकेशन के अनुसार—

  • न्यूनतम आयु – 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 24 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना नोटिफिकेशन में दिए गए कटऑफ डेट के अनुसार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रुपये
अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति/दिव्यांग₹100/ रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार होगी —

  • मेरिट लिस्ट : 10वीं और संबंधित ट्रेड के ITI में प्राप्त अंकों के औसत (Average Percentage) के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को 10वीं की मार्कशीट, ITI प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) सहित सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट : दस्तावेज सत्यापन के बाद रेलवे के निर्धारित मानकों के अनुसार मेडिकल जांच होगी। केवल चिकित्सकीय रूप से फिट उम्मीदवारों को ही आगे चयनित किया जाएगा।
  • फाइनल चयन : मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी और उन्हें निर्धारित यूनिट/डिवीजन में अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किया जाएगा।

RRC NCR Apprentice Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी07 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू08 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि07 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि07 अगस्त 2026
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथिबाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी
दस्तावेज सत्यापनमेरिट लिस्ट जारी होने के बाद
मेडिकल फिटनेस टेस्टदस्तावेज सत्यापन के बाद
फाइनल चयन सूचीसभी चयन प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें—

  • 10वीं की मार्कशीट
  • ITI प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

RRC NCR Apprentice Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले RRC NCR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अभ्यार्थी अब अपना नया पंजीकरण (Registration) करें।
  4. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी ध्यान से भरें।
  5. निर्धारित फॉर्मैट में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का अनलाइन भुगतान करें।
  7. भरे गए सभी विवरण की जांच करके आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

इस भर्ती में आवेदन करने से पहले ध्यान रखें

  • आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित आकार में अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
  • आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य पढ़ें।

RRC NCR Apprentice भर्ती क्यों है खास ?

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर होती है जो रेलवे सेक्टर में तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। इस भर्ती में चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होता है, इसलिए जिन उम्मीदवारों के 10वीं और ITI में अच्छे अंक हैं, उनके लिए चयन की संभावना अधिक रहती है। साथ ही रेलवे में अप्रेंटिस प्रशिक्षण भविष्य की सरकारी एवं निजी क्षेत्र की नौकरियों में भी उपयोगी अनुभव प्रदान करता है।

RRC NCR Apprentice Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top