RRC SCR Apprentice Recruitment 2026 : 2800+ पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, यहाँ देखें विवरण

Last Updated on 15/03/2026 4:37 PM by Prashant Shahi

RRC SCR Apprentice Recruitment 2026 : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने दक्षिण मध्य रेलवे में अपरेंटिस के कुल 2801 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करके आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से शुरू कर दिया हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न ट्रेडो में नियुक्ति की जाएगी। रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट www.scr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुडी पूरी जानकारी यहाँ देखें।

RRC SCR Apprentice Recruitment 2026 :  संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थादक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद
पद का नामअपरेंटिस
कुल पद2801
आयु सीमा15 – 24 वर्ष
योग्यता10वीं, ITI
आवेदन प्रारंभ की तिथि12 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाईटwww.scr.indianrailways.gov.in

पदों का विवरण

दक्षिण मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती के तहत विभिन्न ट्रेडों में कुल 2801 अप्रेंटिस पद जारी किए गए हैं। इन पदों को श्रेणी के अनुसार विभिन्न कैटेगरी में विभाजित किया गया है। भर्ती में मुख्य ट्रेड जैसे ऐसी मेकैनिक, कारपेंटर, कोपा, डीजल मेकैनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पेंटर और वेल्डर सहित अन्य पद शामिल हैं। श्रेणी अनुसार पदों की जानकरी नीचे निम्न प्रकार हैं –

श्रेणीरिक्तियाँ
सामान्य 1139
ईडब्लूएस274
ओबीसी756
एससी421
एसटी211
कुल पद2801

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यता होना जरूरी है।

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए
  • संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना आवश्यक है
  • ITI NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त होना चाहिए

यदि उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI है, तो वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।

आयु सीमा

RRC SCR Apprentice भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु निम्न प्रकार निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु : 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 24 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • SC / ST : 05 वर्ष की छूट
  • OBC : 03 वर्ष की छूट

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रुपये
एससी/एसटी/महिला₹00/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया

दक्षिण मध्य रेलवे में अपरेंटिस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों की 10वीं और संबंधित ट्रेड में ITI के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों के अंक अधिक होंगे, उन्हें मेरिट सूची में प्राथमिकता दी जाएगी। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल फिटनेस टेस्ट कराया जाएगा और सभी चरण पूरे होने के बाद चयन सूची जारी की जाएगी।

  • मेरिट लिस्ट (10वीं और ITI के अंकों के आधार पर)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट
  • अंतिम चयन सूची

RRC SCR Apprentice Recruitment 2026 : ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले दक्षिण मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर RRC SCR Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अभ्यर्थी व्यक्तिगत जानकरी के साथ पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  4. अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  5. अपनी फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

  • 10वीं की मार्कशीट
  • ITI सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • आधार कार्ड
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

कौन अभ्यर्थी करें आवेदन

रेलवे आरआरसी दक्षिण मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो। उम्मीदवार की आयु सामान्यतः 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रेलवे में तकनीकी क्षेत्र में ट्रेनिंग लेकर अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

RRC SCR Apprentice Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top