Last Updated on 22/01/2026 9:00 AM by Prashant Shahi
RSPCB JSO JEE Admit Card 2026 : राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 20 जनवरी 2026 को जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (JSO) और जूनियर एन्वॉयरमेंट ऑफिसर (JEE) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
RSPCB JSO JEE Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड |
| परीक्षा का नाम | आरएसपीसीबी JSO JEE भर्ती परीक्षा 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 20 जनवरी 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 25 जनवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | environment.rajasthan.gov.in |
RSPCB JSO JEE परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड 2026 : अपडेट
RSPCB द्वारा JSO और JEE पदों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा निर्धारित तिथि 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दी हैं। परीक्षा की सही तिथि, शिफ्ट टाइम और रिपोर्टिंग टाइम की पूरी जानकारी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर दी गई है। उम्मीदवार लॉगिन डिटेल के उपयोग कर अधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकरी की जाँच कर लें।
RSPCB JSO JEE Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले RSPCB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitment” या “Admit Card” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब “RSPCB JSO JEE Admit Card 2026” लिंक को खोलें।
- अपना Application Number / Roll Number और Date of Birth दर्ज करें।
- Submit करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए 2–3 प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होती है ?
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी निम्नलिखित जानकारियां शामिल होगी। यदि एडमिट कार्ड में नाम, जन्म तिथि, फोटो या अन्य किसी जानकारी में त्रुटि दिखाई दे, तो उम्मीदवार तुरंत RSPCB द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार संबंधित विभाग से संपर्क करें।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- पद का नाम (JSO / JEE)
- परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेज अनिवार्य रूप से ले जाने होंगे।
- RSPCB JSO JEE Admit Card 2026 (प्रिंटेड कॉपी)
- एक वैध फोटो पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
एडमिट कार्ड के बाद आगे क्या ?
RSPCB JSO JEE एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होना हैं। परीक्षा के बाद RSPCB द्वारा उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिस पर उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद रिजल्ट, कटऑफ और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा दिन से जुड़े निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें
- एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखें
- बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और दस्तावेज जांच में पूरा सहयोग करें
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित हैं
- परीक्षा शुरू होने से पहले कंप्यूटर, माउस और की-बोर्ड की जांच कर लें
- किसी तकनीकी समस्या पर तुरंत परीक्षा कक्ष निरीक्षक को सूचित करें
- परीक्षा के दौरान लॉगिन डिटेल किसी से साझा न करें
- अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है
RSPCB JSO JEE Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
यें भी पढ़ें..
