RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 जारी, यहाँ से करें डाउनलोड – परीक्षा तिथि और जरूरी निर्देश देखें

Last Updated on 15/04/2026 8:10 AM by Prashant Shahi

RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 : आरएसएसबी ने कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन किए हुए अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा के माध्यम से राजस्थान सरकार में कृषि पर्यवेक्षक के 1100 से अधिक पदों को भरेगा। कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 18 अप्रैल, 2026 से आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 13 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत लगभग 1100+ पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दिए गए विवरण और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।

RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 : संक्षिप्त जानकारी

आयोजन संस्थानराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
परीक्षा का नामकृषि पर्यवेक्षक
कुल पद1100+
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी13 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि18 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन खोलें
  3. Agriculture Supervisor Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें
  4. अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें
  5. Submit बटन पर क्लिक करें
  6. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
  7. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

एडमिट कार्ड में दर्ज जानकरी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद पहले इन सभी डिटेल्स को ध्यान से जरूर चेक करें :

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा का समय और शिफ्ट
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा का प्रकार
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश

परीक्षा में साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

परीक्षा के दिन निम्न दस्तावेज साथ जरूर रखें :

  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट
  • वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhar Card / Voter ID / Driving License)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवश्यक होने पर अन्य दस्तावेज

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा पैटर्न

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित कृषि पर्वेक्षक की परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह बहुविकल्पीय (MCQs) होगी, जिसमें उम्मीदवारों की विषय संबंधी जानकारी और राजस्थान से जुड़े सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रश्न पत्र का स्तर ग्रेजुएशन लेवल का रहेगा। साथ ही, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू है, इसलिए हर प्रश्न सोच-समझकर ही हल करें।

  • परीक्षा का मोड : ऑफलाइन
  • प्रश्नों का प्रकार : वस्तुनिष्ठ
  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 300
  • समय अवधि : 02 घंटे

महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना अनिवार्य है
  • बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश बिल्कुल नहीं मिलेगा
  • एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लाएं
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, स्मार्टवॉच या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित हैं
  • केवल ब्लू/ब्लैक बॉल पेन ही OMR शीट भरने के लिए इस्तेमाल करें
  • OMR शीट में गलत भरने या ओवरराइटिंग से बचें
  • परीक्षा हॉल में शांतिपूर्वक और अनुशासन बनाए रखें
  • किसी भी प्रकार की अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कार्रवाई होगी
  • परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है

RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top