RSSB CET 12th Level 2026 : आवेदन शुरू, 12वीं पास अभ्यार्थी करें अप्लाई, जानें पात्रता, फीस और पूरी आवेदन प्रक्रिया

Last Updated on 25/06/2026 8:46 AM by Prashant Shahi

RSSB CET 12th Level 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा 2026 का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में होने वाली 12वीं स्तर की भर्तियों के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। अभ्यार्थी 24 जून 2026 से 23 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न तथा आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी अवश्य पढ़ लेनी चाहिए।

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल 2026 : आवेदन शुरू

आरएसएसबी ने सामान्य पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आधिकारिक रूप से सक्रिय कर दी है। ऑनलाइन आवेदन आज 24 जून 2026 से स्वीकार किए जा रहे हैं और अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार CET 12th Level परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा करें तथा सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।

RSSB CET 12th Level 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामRSSB CET Senior Secondary (12th Level) 2026
आयोजित करने वाला बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
आवेदन प्रारंभ24 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 जुलाई 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
परीक्षा तिथि23 से 25 अक्टूबर 2026
योग्यता12वीं (Senior Secondary) उत्तीर्ण
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

RSSB CET 12th Level 2026 क्या है ?

RSSB CET राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित एक पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न विभागों में निकलने वाली 12वीं स्तर की भर्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग करना है। पहले प्रत्येक भर्ती के लिए अलग-अलग प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाती थी, लेकिन अब CET के माध्यम से उम्मीदवारों को विभिन्न भर्तियों में आवेदन का अवसर मिलता है।

CET में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवार आगामी संबंधित भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं। इससे अभ्यर्थियों का समय, मेहनत और परीक्षा शुल्क तीनों की बचत होती है तथा भर्ती प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और तेज बनती है।

RSSB CET 12th Level 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारीजून 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ24 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 जुलाई 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि23 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि23–25 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्डपरीक्षा से पहले

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

RSSB CET 12th Level 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Senior Secondary/10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए अतिरिक्त कंप्यूटर योग्यता या अन्य विशेष पात्रता भी मांगी जा सकती है, जिसकी पुष्टि संबंधित भर्ती अधिसूचना से करनी चाहिए।

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास।
  • समकक्ष योग्यता भी मान्य।
  • कुछ पदों पर अतिरिक्त योग्यता लागू हो सकती है।

आयु सीमा

आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु सीमा : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा : 40 वर्ष

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी (दूसरे राज्य के अभ्यार्थी)₹600/- रुपये
क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी (राजस्थान निवासी)₹600/- रुपये
नॉन-क्रीमी लेयर  ओबीसी/एमबीसी (राजस्थान निवासी)₹400/- रुपये
अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति/दिव्यांग₹400/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए।

  • 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका और प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान पत्र
  • एसएसओ आईडी
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • मोबाइल नंबर एवं सक्रिय ईमेल आईडी

RSSB CET 12th Level के माध्यम से किन-किन भर्तियों में मिलेगा अवसर ?

CET 12th Level पास करने वाले उम्मीदवार राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में निकलने वाली कई भर्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र बन जाते हैं। समय-समय पर जारी होने वाली रिक्तियों के अनुसार पदों की संख्या बदल सकती है। सामान्यतः निम्न पद इस परीक्षा के अंतर्गत शामिल किए जाते हैं।

  • कांस्टेबल
  • फॉरेस्ट गार्ड (वनपाल)
  • हॉस्टल अधीक्षक
  • जमादार ग्रेड-II
  • क्लर्क ग्रेड-II
  • अन्य 12वीं स्तर की अधीनस्थ सेवाओं के पद

RSSB CET 12th Level Selection Process : भर्ती प्रक्रिया

  • CET : अभ्यार्थी को RSSB CET 12th Level परीक्षा में शामिल होकर निर्धारित पात्रता अंक प्राप्त करने होंगे। यह परीक्षा 12वीं स्तर की भर्तियों के लिए पात्रता निर्धारित करती है।
  • संबंधित भर्ती के लिए आवेदन: CET में सफल उम्मीदवार संबंधित विभागों द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • भर्ती-विशिष्ट चयन चरण : पद के अनुसार लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST), स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट जैसे अतिरिक्त चरण आयोजित किए जा सकते हैं।
  • दस्तावेज़ सत्यापन : शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के मूल प्रमाण-पत्रों एवं पात्रता संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • मेडिकल परीक्षण : जिन पदों पर मेडिकल फिटनेस आवश्यक है, वहां उम्मीदवारों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट सूची एवं नियुक्ति : सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट तैयार कर संबंधित विभाग द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

RSSB CET 12th Level Form 2026 : कैसे भरें ?

अभ्यार्थी नीचे दिए चरणों के माध्यम से अपना आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

  1. आधिकारिक वेबसाइट या SSO Portal पर जाएं।
  2. अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  3. RSSB CET Senior Secondary Level 2026 आवेदन लिंक चुनें।
  4. व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  5. फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन जमा करें।
  7. सभी विवरण एक बार पुनः जांचें।
  8. Final Submit करके आवेदन पत्र एवं शुल्क रसीद का प्रिंट सुरक्षित रखें।

आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

ऑनलाइन आवेदन करते समय छोटी-सी गलती भी आवेदन निरस्त होने का कारण बन सकती है। इसलिए निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें।

  • नाम, जन्मतिथि एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी 10वीं की अंकतालिका के अनुसार भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित आकार एवं प्रारूप में ही अपलोड करें।
  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी जानकारी सही दर्ज करें।
  • श्रेणी (Category) का चयन सावधानीपूर्वक करें।
  • आवेदन सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म का Preview अवश्य जांचें।
  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें, सर्वर व्यस्त होने की संभावना रहती है।
  • आवेदन पत्र एवं शुल्क रसीद का प्रिंट सुरक्षित रखें।
  • भविष्य के अपडेट के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल सक्रिय रखें।

RSSB CET 12th Level 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top