RSSB Forester Vacancy 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा वनपाल पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को राज्य के वन विभाग में स्थायी सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया आज 06 जनवरी से 04 फरवरी 2026 तक जारी रहेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RSSB Forester Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
| भर्ती का नाम | आरएसएसबी फॉरेस्टर भर्ती 2026 |
| पद का नाम | वनपाल |
| कुल पद | 259 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | 06 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 04 फरवरी 2026 |
| अधिकारिक वेबसाईट | rssb.rajasthan.gov.in |
पदों का विवरण
राजस्थान फोरेस्टर भर्ती के तहत राजस्थान वन विभाग में कुल 259 रिक्त पदों के लिए नियुक्ति होगी। जिसमें गैर अनुसुचित क्षेत्र में 213 और अनुसुचित क्षेत्र में 46 पद शामिल हैं। वनपाल का पद पर्यावरण संरक्षण, जंगलों की सुरक्षा और वन्यजीवों की देखरेख से जुड़ा एक जिम्मेदार और सम्मानजनक पद है। श्रेणी अनुसार पदों की जानकारी नीचे निम्न प्रकार से दी गयी हैं।
| श्रेणी | गैर अनुसुचित क्षेत्र | अनुसुचित क्षेत्र |
| सामान्य | 101 | 27 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग | 32 | – |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इडब्लूएस) | 21 | – |
| अनुसुचित जाति | 31 | 03 |
| अनुसुचित जनजाति | 28 | 16 |
शैक्षणिक योग्यता
फोरेस्टर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विज्ञान वर्ग से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को इस भर्ती में अधिक प्राथमिकता जाएगी, खासकर जिनके पास जीवविज्ञान, कृषि या वानिकी से जुड़े विषय रहे हों।
- मान्यता प्राप्त बोर्ड कक्षा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण
- सीईटी (सीनियर सेकेंडरी लेवल) 2024 उत्तीर्ण
- हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान होना आवश्यक
- राजस्थान की संस्कृति व परंपराओं की समझ
आयु सीमा
- आयु की गणना : 01 जनवरी 2027 के अनुसार
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
- आयु सीमा में छूट : आरक्षित श्रेणी को नियमानुसार आयु में छूट
चयन प्रक्रिया
राजस्थान वन विभाग में वनपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में आयोजित की जाती हैं, ताकि शारीरिक और मानसिक रूप से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जा सके। सबसे पहले आवेदन किये हुए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल और संस्कृति, पर्यावरण एवं वन्यजीव जैसे विषयों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परिक्षण के बाद नियुक्ति की जाती हैं।
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग/इडब्लूएस | ₹600/- रूपये |
| अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | ₹400/- रूपये |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI |
RSSB Forester Vacancy 2026 : ऐसे करे अप्लाई
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं :
- सबसे पहले RSSBकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Forester Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अब SSO ID के माध्यम से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करें
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें
- जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- आवेदन फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकल लें
महत्वपूर्ण तिथियां
| नोटिफिकेशन जारी की तिथि | 05 जनवरी 2026 |
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | 06 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 04 फरवरी 2026 |
| सुधार की तिथि | अभी जारी नहीं |
| परीक्षा की तिथि | 26 जून 2026 (संभावित) |
| रिजल्ट जारी की तिथि | अभी जारी नहीं |
राजस्थान वनपाल भर्ती क्यों है खास ?
वनपाल भर्ती इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि यह भर्ती उन युवाओं को मौका देती है जो प्रकृति के करीब रहकर काम करना चाहते हैं। वन विभाग में फॉरेस्टर के रूप में काम करना समाज में एक अलग पहचान और सम्मान दिलाता है। साथ ही यह नौकरी स्थायित्व, अच्छी सैलरी और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है।
जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अभी से लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता दोनों की तैयारी शुरू कर दें। नियमित अध्ययन, राजस्थान से जुड़े विषयों की गहरी समझ और शारीरिक फिटनेस इस भर्ती में सफलता के लिए जरुरी हैं।
RSSB Forester Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन PDF | क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | जॉइन करें |
यें भी पढ़ें..
Haryana Police Constable Vacancy 2026 : 05 हजार से अधिक पद पर भर्ती, आवेदन 11 जनवरी से शुरू
NICL AO Final Result 2026 : घोषित, प्रशासनिक अधिकारी फाइनल चयन सूची जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट
