RSSB Jamdar Grade 2 Result 2026 : घोषित, देखें अपना रिजल्ट, कटऑफ अंक, मेरिट लिस्ट व अगला स्टेप

Last Updated on 18/02/2026 4:43 PM by Prashant Shahi

RSSB Jamdar Grade 2 Result 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जमादार ग्रेड-2 परीक्षा का परिणाम 17 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 72 पदों पर भर्ती के लिए 27 दिसंबर 2025 को आयोजित जमादार ग्रेड-II परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आरएसएसबी की अधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम से अभ्यर्थी चयन की स्थिति के साथ कटऑफ अंक भी देख सकते हैं। आइए रिजल्ट डाउनलोड लिंक और अन्य जानकरी जानें।

RSSB Jamdar Grade 2 Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामराजस्थान जमादार ग्रेड-2 परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
कुल पद72
 परीक्षा की तिथि27 दिसंबर 2025
रिजल्ट जारी की तिथि17 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होती है ?

RSSB Jamdar Grade 2 Result 2026 PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें निम्नलिखित जानकारियां होती हैं, रिजल्ट मुख्य रूप से यह तय करता है कि अभ्यर्थी अगले चरण या फाइनल सिलेक्शन के लिए योग्य है या नहीं।

  • अभ्यर्थी का रोल नंबर
  • श्रेणी (General, OBC, SC, ST आदि)
  • प्राप्त अंक
  • चयन/अचयन की स्थिति
  • कटऑफ मार्क्स (श्रेणीवार)
  • मेरिट लिस्ट में स्थान

RSSB Jamdar Grade 2 Result 2026 : कैसे चेक करें ?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. होमपेज पर “Results” या “Latest News” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “Jamdar Grade 2 Result 2026” से संबंधित लिंक खोजें और उसे ओपन करें
  4. रिजल्ट PDF फाइल आपके स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. कीबोर्ड से Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
  6. यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो अपनी स्थिति की पुष्टि करें।
  7. अब PDF को “Download” विकल्प से अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव करें।
  8. भविष्य के लिए रिजल्ट की एक प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रख लें।

कटऑफ मार्क्स का महत्व

कटऑफ अंक प्राप्त करने पर अभ्यर्थी को अगले चरण के लिए योग्य माना जाता है। RSSB Jamdar Grade 2 Result 2026 में कटऑफ श्रेणीवार (General, OBC, SC, ST आदि) अलग-अलग जारी की जाती है। कटऑफ का मुख्य उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों को छांटना और मेरिट लिस्ट तैयार करना होता है।

  • कटऑफ परीक्षा की कठिनाई पर निर्भर करती है।
  • कुल रिक्त पदों की संख्या भी कटऑफ को प्रभावित करती है।
  • अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने पर कटऑफ अधिक हो सकती है।
  • आरक्षण श्रेणी के अनुसार कटऑफ अलग-अलग होती है।
  • कटऑफ से अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में शामिल होते हैं।

मेरिट लिस्ट क्या बताती है ?

मेरिट लिस्ट वह सूची होती है, जिसमें परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर क्रमवार रखा जाता है। RSSB Jamdar Grade 2 भर्ती में मेरिट लिस्ट का निर्धारण लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और आरक्षण नियमों के अनुसार किया जाता है। यह लिस्ट बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की जाती है। मेरिट लिस्ट के आधार पर यह तय होता है कि कौन-कौन से उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल चयन प्रक्रिया के लिए बुलाए जाएंगे।

फिजिकल परीक्षा की जानकरी

लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए होने वाले PMT और (PET) की जानकारी दी गई है। PMT में उम्मीदवार की लंबाई, वजन और छाती की माप की जाती है। PET में दौड़ कराई जाती है। पुरुष उम्मीदवारों को 60 मिनट में 10 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होती है, जबकि महिला उम्मीदवारों को 35 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होती है। नॉन टीएसपी एवं टीएसपी क्षेत्र के उम्मीदवारों को 30 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होती है।

  • General Area (पुरुष) की ऊंचाई: 168 सेमी।
  • General Area (महिला) की ऊंचाई: 152 सेमी।
  • Sahariya/TSP (पुरुष) की ऊंचाई: 160 सेमी और (महिला) की ऊंचाई: 145 सेमी।
  • पुरुषों के लिए छाती: General Area 81 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी फुलाव), Sahariya/TSP 74 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी फुलाव)।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया

रिजल्ट जारी होने के बाद अगला चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) होता है। इसमें उम्मीदवारों से उनके मूल दस्तावेज मांगे जाते हैं, जैसे:

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (Aadhaar/Photo ID)
  • आवेदन फॉर्म की प्रति
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यदि किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज गलत या अपूर्ण पाए जाते हैं, तो उसका चयन रद्द किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण सलाह

  • रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक करें
  • किसी भी फर्जी लिंक या अफवाह से बचें
  • यदि रिजल्ट में कोई त्रुटि हो, तो तुरंत RSSB से संपर्क करें

RSSB Jamdar Grade 2 Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top