Last Updated on 01/01/2026 9:25 PM by Prashant Shahi
RSSB Patwari Final Result 2025 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 को घोषित कर दिया है। यह मेरिट सूची उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने लिखित परीक्षा पास करने के बाद दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की थी। उम्मीदवार अब अधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से रिजल्ट पीडीऍफ़ डाउनलोड करके अपना परिणाम देख सकते हैं। फाइनल रिजल्ट के आधार पर उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
RSSB Patwari Final Result 2025 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
| भर्ती का नाम | आरएसएसबी पटवारी भर्ती 2025 |
| पद का नाम | पटवारी |
| कुल पद | 3705 |
| लिखित परीक्षा की तिथि | 17 अगस्त 2025 |
| दस्तावेज़ सत्यापन की तिथि | 8 दिसंबर 2025 – 15 दिसंबर 2025 तक |
| फाइनल रिजल्ट जारी की तिथि | 31 दिसंबर 2025 |
| अधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
पटवारी भर्ती फाइनल रिजल्ट जारी – लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड, जयपुर (RSSB) ने आज 31 दिसंबर 2025 को पटवारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी किया हैं। यह मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लिए हुए उम्मीदवारों के लिए जारी की गयी हैं। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 8 से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में अनारक्षित वर्ग से 6366 और आरक्षित वर्ग से 1044 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 3705 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
यह भर्ती क्यों है खास ?
यह राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्धी भर्तियों में से एक मानी जाती है। हर वर्ष बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेते हैं क्योंकि पटवारी पद न केवल एक स्थायी सरकारी नौकरी है, बल्कि यह राजस्व विभाग का एक महत्वपूर्ण ग्राउंड-लेवल पद भी है। जमीन से जुड़े रिकॉर्ड और राजस्व प्रशासन इस पद को और भी जिम्मेदार बनाता है। यह परिणाम केवल परीक्षा का नतीजा नहीं है, बल्कि उन उम्मीदवारों की मेहनत, धैर्य और लंबे समय तक चली तैयारी का अंतिम निष्कर्ष है, जिन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया के हर चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया।
RSSB Patwari Final Result 2025 : कैसे चेक करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं ।
- RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
- रिजल्ट सेक्शन में “Patwari Final Result 2025” लिंक क्लिक करें
- रिजल्ट PDF फाइल स्क्रीन पर ओपन होने का इंतजार करें
- Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें
- चयन स्थिति और कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट ध्यान से देखें
- भविष्य के उपयोग हेतु रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें
फाइनल मेरिट सूची कैसे तैयार की गई
RSSB द्वारा जारी की गई फाइनल मेरिट सूची पारदर्शी और नियमों के अनुसार तैयार की गई है। इसमें किसी भी प्रकार की अस्थायी या अनुमानित जानकारी शामिल नहीं की गई है। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया हैं। जिन उम्मीदवारों के दस्तावेज़ सत्यापन में कोई त्रुटि पाई गई, उन्हें फाइनल लिस्ट में शामिल नहीं किया गया।
- लिखित परीक्षा में प्राप्त कुल अंक
- उम्मीदवार की श्रेणी (General, OBC, SC, ST, EWS आदि)
- दस्तावेज़ सत्यापन में पात्रता
- कुल रिक्त पदों की संख्या
- राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण नीति
चयनित उम्मीदवारों के लिए आगे की प्रक्रिया
जो उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट में सफल घोषित किए गए हैं, उनके लिए अब नियुक्ति प्रक्रिया का चरण शुरू होगा। इसमें जिला आवंटन, नियुक्ति आदेश जारी होना और जॉइनिंग से संबंधित निर्देश शामिल हो सकते हैं। बोर्ड समय-समय पर इन सभी प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखें और किसी भी सूचना के लिए केवल आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें।
जिनका चयन नहीं हुआ, उनके लिए महत्वपूर्ण सलाह
यदि किसी उम्मीदवार का नाम फाइनल लिस्ट में नहीं आया है, तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल एक चरण है, अंत नहीं।
- अपनी तैयारी की कमजोरियों का विश्लेषण करें
- अपने स्कोर और कट-ऑफ का तुलनात्मक विश्लेषण करें
- जिन विषयों में कम अंक आए हैं, उन पर विशेष ध्यान दें
- सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों पर दोबारा काम करें
- नियमित मॉक टेस्ट देकर स्पीड और एक्यूरेसी सुधारें
- आने वाली समान भर्तियों (पटवारी, ग्राम सेवक) को टारगेट करें
- एक व्यवस्थित स्टडी प्लान बनाकर रोजाना निरंतर अभ्यास करें
RSSB Patwari Final Result 2025 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | TSP | Non TSP |
| कटऑफ अंक | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
निष्कर्ष
RSSB Patwari Final Result 2025 के जारी होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह सरकारी सेवा में प्रवेश का महत्वपूर्ण अवसर है, चयनित अभ्यर्थी तुरंत दस्तावेज़ और जॉइनिंग प्रक्रिया पर फोकस करें, जबकि असफल उम्मीदवार अपने स्कोर का विश्लेषण कर नई रणनीति के साथ तैयारी करें।
Note : इस आर्टिकल में दी गई जानकारी RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर आधारित है। लेकिन बोर्ड द्वारा प्रकाशित अंतिम आधिकारिक परिणाम और निर्देश ही निर्णायक होंगे। उम्मीदवार हमेशा अधिकारिक नोटिफिकेशन और निर्देशों को प्राथमिकता दें।
यें भी पढ़े..
UP Police SI ASI PET PST Admit Card 2025 : जारी, जानें फिजिकल टेस्ट तिथि और डाउनलोड लिंक
UKPSC Lecturer Recruitment 2026 : 800+ पदों पर आवेदन शुरू, योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया जानें
RSSB Patwari Final Result 2025 : FAQs
Q1 : आरएसएसबी पटवारी रिजल्ट कब और कहाँ जारी हुआ ?
उत्तर : यह रिजल्ट RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है।
Q2 : क्या रिजल्ट में कोई संशोधन या अपडेट संभव है ?
उत्तर : नहीं, रिजल्ट में किसी भी प्रकार का संशोधन सम्बह्व नहीं हैं।
