Last Updated on 01/03/2026 12:27 PM by Prashant Shahi
RSSB REET Mains Teacher Answer Key 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्राइमरी और अपर कक्षाओं के लिए राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) की उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं। कुल 7759 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए 17 से 20 जनवरी 2026 तक कक्षा 1 – 5 और कक्षा 6 – 8 के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अभ्यार्थी लिखित परीक्षा में अपने प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं।
RSSB REET Mains Teacher Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती आयोग का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 |
| पद का नाम | प्राइमरी व माध्यमिक शिक्षक |
| कुल पद | 04/2025 |
| परीक्षा की तिथि | 17 – 20 जनवरी 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी की तिथि | 27 फरवरी 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | मार्च 2026 |
| अधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB REET Mains Teacher Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
Answer Key डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे :
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के Latest Updates / News Section में जाएं।
- “REET Mains 2026 Answer Key (Level-1 / Level-2)” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अपनी shift व exam level के अनुसार PDF लिंक चुनें।
- Answer Key PDF आपकी स्क्रीन पर खुलेगी—इसे सीधे Download करें।
- Response Sheet देखने के लिए Application Number व DOB डालकर Login करें।
- Objection करने के लिए “Objection Submission” लिंक पर जाकर प्रश्न चुनें व proof अपलोड करें।
ऐसे करें अपने अंक की गणना
REET Mains 2026 में कुल 150 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है, इसलिए अंक गणना पूरी तरह सही उत्तरों पर आधारित होती है। सबसे पहले अपने सही उत्तरों की कुल संख्या गिनें। फिर इस संख्या को 2 से गुणा करें—यही आपका कुल स्कोर होगा। गलत उत्तर और बिना प्रयास किए प्रश्नों पर न तो कोई अंक मिलता है और न ही कटौती होती है
- सही उत्तर × 2 = कुल स्कोर
- गलत उत्तर = 0
- Unattempted = 0
RSSB REET Mains Teacher Answer Key 2026 : आपत्ति दर्ज प्रक्रिया
नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अभ्यर्थी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और Objection Submission Portal खोलें।
- Application Number व DOB डालकर Login करें।
- जिन प्रश्नों पर आपत्ति करनी है, उन्हें सूची से Select करें।
- हर प्रश्न के लिए Proper Proof / Reference Book / Page Number अपलोड करें।
- प्रति प्रश्न ₹100 शुल्क का Online Payment करें (Non-Refundable)।
- सबमिट करने से पहले details ध्यान से चेक करें, क्योंकि objection window बंद होने के बाद बदलाव संभव नहीं होगा।
आगे की प्रक्रिया
REET Mains 2026 की Answer Key जारी होने के बाद सबसे पहले अभ्यर्थियों को अपनी Response Sheet के साथ Answer Key मिलान करके स्कोर का अनुमान लगाना होता है। इसके बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर गलत उत्तरों पर Objection Filing की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। आपत्तियों की जांच Expert Committee करती है और फिर बोर्ड Final Answer Key जारी करता है। Final Key के आधार पर Result व Category-wise Merit List तैयार की जाती है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को Document Verification के लिए बुलाया जाता है। अंत में District Allotment और Joining Process पूरी होती है।
RSSB REET Mains Teacher Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| आंसर की डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| उत्तर कुंजी नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
