SBI Clerk Mains Result 2026 : मेन्स रिजल्ट घोषित, डाउनलोड लिंक, संभावित कटऑफ और आगे की प्रक्रिया

Last Updated on 28/02/2026 7:07 PM by Prashant Shahi

SBI Clerk Mains Result 2026 : भारतीय स्टेट बैंक नें एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कुल 6,589 रिक्त पदों के लिए 21 नवंबर 2025 को आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई जूनियर एसोसिएट मुख्य परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी अब स्थानीय भाषा परीक्षा (एलपीटी) और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आमंत्रित किए जाएंगे।

SBI Clerk Mains Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामएसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाभारतीय स्टेट बैंक
कुल पद6,589
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा चरणमुख्य परीक्षा
 परीक्षा की तिथि21 नवंबर 2025
रिजल्ट जारी की तिथि27 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाइटsbi.bank.in

SBI Clerk Mains Result 2026 : ऐसे करें अपना रिजल्ट डाउनलोड

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम पीडीऍफ़ डाउनलोड कर अपने रौल नंबर की जाँच कर सकते हैं।

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए “करियर” सेक्शन में “रिक्रूटमेंट & रिजल्ट” सेक्शन में जाए
  • स्क्रीन पर “CRPD/CR/2025-26/06 जूनियर एसोसिएट” मेंस रिजल्ट लिंक खोले
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीऍफ़ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट PDF में Ctrl + F का उपयोग करके अपना नाम या रौल नंबर चेक करें
  • भविष्य की प्रक्रिया (DV/LPT) के लिए रिजल्ट सेव करके प्रिंटआउट निकाल लें

रिजल्ट/स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा का स्कोरकार्ड 10 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एसबीआई जूनियर एसोसिएट स्कोरकार्ड में निम्न जानकारी होगी शामिल।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • कैटेगरी और सब-कैटेगरी
  • परीक्षा की तिथि
  • क्वालिफाई करने की स्थिति
  • कुल प्राप्तांक
  • सेक्शन-वाइज मार्क्स
  • ओवरऑल कट-ऑफ मार्क्स
  • सेक्शनल कट-ऑफ मार्क्स

SBI Clerk Mains Cut-Off 2026 : संभावित कटऑफ

एसबीआई जूनियर एसोसिएट मेंस कटऑफ 2026 राज्यवार और श्रेणी अनुसार 10 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने राज्य और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग जारी कटऑफ को देख सकेंगे। ये कटऑफ ओवरऑल और सेक्शनल दोनों फॉर्म में उपलब्ध होंगे। कटऑफ के आधार पर ही उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट और चयन प्रक्रिया तय की जाएगी।

श्रेणीअनुमानित कटऑफ
सामान्य84 – 90
ओबीसी80 – 85
ईडब्लूएस81 – 86
एससी70 – 75
एसटी60 – 68
दिव्यांग55 – 65
भूतपूर्व सैनिक55 – 62

एसबीआई क्लर्क भर्ती मेरिट सूची कैसे होगी तैयार ?

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती की मेरिट लिस्ट पूरी तरह मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है और मेरिट में शामिल नहीं होती। मुख्य परीक्षा के सभी शिफ्टों के कठिनाई स्तर को संतुलित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन लागू किया जाएगा।

उम्मीदवारों के नॉर्मलाइजेशन अंक ही फाइनल स्कोर माने जाएंगे। हर राज्य और हर श्रेणी के लिए अलग-अलग कटऑफ के अनुसार चयन सूची बनेगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होंगे, तो टाई-ब्रेकिंग नियम के अनुसार उम्र, विशेष सेक्शन के अंक और रजिस्ट्रेशन क्रम को प्राथमिकता दी जाएगी।

मेंस रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया ?

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा SBI Clerk Mains Result 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और स्थानीय भाषा परिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उम्मीदवारों के सभी शैक्षणिक, पहचान और श्रेणी प्रमाणपत्रों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, उन्हें अनिवार्य रूप से LPT देना होगा। इसके बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस के बाद उम्मीदवारों का फाइनल चयन किया जाएगा।

  • दस्तावेज सत्यापन
  • स्थानीय भाषा परिक्षण
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
  • मेडिकल फिटनेस

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरुरी दस्तावेज

मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • 10वीं और 12वीं की सर्टिफिकेट
  • ग्रेजुएशन की सर्टिफिकेट
  • जन्म तिथि प्रमाण
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट
  • स्थानीय भाषा प्रमाणपत्र
  • फोटो पहचान पत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • अनुभव सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट
  • प्री व मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड

SBI Clerk Mains Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी आधिकारिक सूचना के आधार पर सुचना के उदेश्य से तैयार किया गया हैं। किसी भी परिवर्तन, अपडेट या सुधार के लिए हम जिम्मेवार नहीं हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट, कटऑफ या स्कोरकार्ड से सम्बंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देश अवश्य देखें।

यें भी पढ़ें..

IB SA Motor Transport Tier II Admit Card 2026 : जारी, अभी करें डाउनलोड, परीक्षा पैटर्न व जरूरी सलाह

AIIMS NORCET 10th Recruitment 2026 : नर्शिंग ऑफिसर भर्ती का आवेदन शुरू ! पात्रता और सैलरी देखें

SBI Clerk Mains Result 2026 : FAQs

Q1. एसबीआई क्लर्क की इन-हैंड सैलरी कितनी मिलती है ?
उत्तर : औसतन ₹28,000–₹32,000 इन-हैंड, शहर/सर्कल और भत्तों के अनुसार बदल सकती है।

Q2. स्थानीय भाषा परीक्षा (LPT) में क्या पूछा जाता है ?
उत्तर : स्थानीय भाषा में पढ़ने, लिखने और बुनियादी समझ की जांच की जाती है, यह क्वालीफाइंग नेचर का होता है।

Q3. अगर 10वीं/12वीं में स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है तो क्या होगा ?
उत्तर : आपको अनिवार्य रूप से LPT देना होगा; फेल होने पर चयन रद्द हो सकता है।

Q4. कटऑफ अंक क्यों राज्यों के अनुसार अलग – अलग होती है ?
उत्तर : आवेदन संख्या, वैकन्सी, कॉम्पिटिशन और नॉर्मलाइजेशन प्रभाव के कारण राज्यवार कटऑफ अलग होती है।

Scroll to Top