SEBI Grade A Phase 02 Result 2026 : इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी, यहाँ से तुरंत करें चेक

Last Updated on 28/03/2026 3:24 PM by Prashant Shahi

SEBI Grade A Phase 02 Result 2026 : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) 2025 की भर्ती के तहत आयोजित फेज 02 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। सभी स्ट्रीम के लिए फेज 02 की मेंस परीक्षा 21 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी और अब अधिकारिक वेबसाइट पर सभी स्ट्रीम में सफल अभ्यर्थियों की फेज-III (साक्षात्कार) के लिए शॉर्टलिस्टेड रोल नंबर की सूची जारी कर दी गई है। परिणाम PDF में उम्मीदवार अपने स्ट्रीम अनुसार रौल नंबर की जाँच कर सकते हैं।

सेबी ग्रेड ए फेज-II मेन्स रिजल्ट 2026 : घोषित

सेबी ने ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) के पदों पर भर्ती के अंतर्गत जनरल स्ट्रीम, लीगल स्ट्रीम, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम, रिसर्च स्ट्रीम और राजभाषा स्ट्रीम के लिए फेज-II परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट https://www.sebi.gov.in/ पर जारी रिजल्ट PDF में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं जिन्हें अगले चरण इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से सेबी द्वारा विभिन्न स्ट्रीमों में ऑफिसर ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) के 135 पदों को भरा जाएगा।

SEBI Grade A Phase 02 Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामसेबी ग्रेड ए मुख्य परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
कुल पद135
रिजल्ट मोडऑनलाइन
 लिखित परीक्षा की तिथि21 फरवरी 2026
रिजल्ट जारी की तिथि27 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाइटhttps://www.sebi.gov.in/

SEBI Grade A Phase 02 Result 2026 : कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले SEBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के Careers / Recruitment सेक्शन में जाएं।
  3. Officer Grade A (Assistant Manager) 2025 Recruitment से जुड़ा लिंक खोलें।
  4. Phase-II Result / List of Shortlisted Candidates for Phase-III लिंक पर क्लिक करें।
  5. रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  6. अब Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number सर्च करें।
  7. अगर आपका रोल नंबर PDF में दिखाई देता है, तो आप इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट हैं।
  8. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

रिजल्ट PDF में क्या-क्या जानकारी होती है ?

SEBI Grade A Phase 02 Result PDF में आमतौर पर निम्न जानकारियां दी जाती हैं :

  • भर्ती संस्था का नाम
  • परीक्षा चरण (Phase-II)
  • परीक्षा तिथि
  • शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के रोल नंबर
  • अगले चरण (Phase-III/Interview) का संकेत
  • जरूरी निर्देश / डिस्क्लेमर

ध्यान रखें कि इस PDF में अक्सर नाम या विस्तृत मार्क्स नहीं, बल्कि केवल रौल नंबर जारी किए जाते हैं। इसलिए PDF देखते समय केवल अपने रोल नंबर पर ध्यान दें।

SEBI Grade A Phase 02 Result 2026 के बाद आगे क्या होगा ?

Phase 2 रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को Phase-III Interview के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू शेड्यूल, कॉल लेटर, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य दिशा-निर्देश सेबी द्वरा अलग से जारी किए जाएंगे। इंटरव्यू में उम्मीदवारों की विषयगत समझ, व्यक्तित्व, संचार कौशल, रेगुलेटरी अवेयरनेस, फाइनेंशियल सेक्टर की समझ और निर्णय क्षमता को परखा जा सकता है। इंटरव्यू के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जो फेज-II और साक्षात्कार प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

SEBI Grade A Phase 02 Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top