SIB Junior Officer Recruitment 2026 : 20 फरवरी से आवेदन शुरू, पात्रता, वेतनमान और चयन प्रक्रिया जानें

Last Updated on 22/02/2026 10:48 AM by Prashant Shahi

SIB Junior Officer Recruitment 2026 : साउथ इंडियन बैंक ने जूनियर ऑफिसर (बिज़नेस प्रमोशन ऑफिसर) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसआईबी जूनियर ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 20 फरवरी 2026 से शुरू हो गई हैं। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 02 मार्च 2026 तक अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है। यैह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधारित होगी।

SIB Junior Officer Recruitment 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थासाउथ इंडियन बैंक
पद का नामजूनियर ऑफिसर
कुल पद
आयु सीमा30 वर्ष तक
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि02 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाईटsouthindianbank.in

शैक्षणिक योग्यता

जूनियर ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना अनिवार्य है। साथ ही बैंकिंग या फाइनेंस में न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवार ने किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन किया हो, वह आवेदन के लिए पात्र माना जाएगा। फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदन के समय उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष (संभावित)
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST) : 05 वर्ष की आयु में छूट

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी₹00/- रुपये
एससी/एसटी₹00/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

SIB Junior Officer Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले साउथ इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर दिए “Careers या Recruitment” सेक्शन में खोलें।
  • अब “Junior Officer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • “नए पंजीकरण” पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा होने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें
  • अब अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म को भरें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • सभी विवरण दोबारा जांचने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन शुरू होने की तिथि20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि02 मार्च 2026
परीक्षा की तिथिअभी जारी नहीं
रिजल्ट जारी की तिथिअभी जारी नहीं

चयन प्रक्रिया

साउथ इंडियन बैंक ने जूनियर ऑफिसर भर्ती की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण यानी पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

  • ऑनलाइन परीक्षा (Online Test)
  • पर्सनल इंटरव्यू (Interview)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जरूरी डॉक्यूमेंट

आवेदन के समय उम्मीदवार के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना चाहिए। साथ ही इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी होगी।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • 10वीं / 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड / पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

परीक्षा पैटर्न (संभावित)

विषयप्रश्नअंक
रीजनिंग4040
इंग्लिश3030
क्वांट3030
जनरल अवेयरनेस2020
कुल120120

वेतनमान

साउथ इंडियन बैंक में जूनियर ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन पैकेज दिया जाएगा। बैंक द्वारा निर्धारित वेतन संरचना के अनुसार उम्मीदवार को बेसिक पे के साथ विभिन्न भत्ते और सुविधाएं मिलेंगी। कुल सालाना सैलरी (CTC) लगभग 7.56 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो सकती है, जिसमें बेसिक सैलरी, परफॉर्मेंस आधारित वेतन, स्वास्थ्य बीमा और अन्य लाभ शामिल हैं। यह वेतनमान बैंकिंग सेक्टर में एक अच्छे स्टार्टिंग पैकेज के रूप में माना जाता है और समय-समय पर इसमें वृद्धि भी की जाती है।

  • फिक्स्ड सैलरी : लगभग 4.20 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • परफॉर्मेंस आधारित वेतन : लगभग 2.88 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम : लगभग 0.48 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • कुल वार्षिक पैकेज : लगभग 7.56 लाख रुपये प्रति वर्ष

SIB Junior Officer Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top