SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 : 827 पदों पर भर्ती, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व पूरी जानकारी

Last Updated on 18/03/2026 4:23 PM by Prashant Shahi

SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सशस्त्र सीमा बल कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो 10वीं पास हैं और डिफेंस सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न ट्रेड्स में कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस आर्टिकल में आपको आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, परीक्षा पैटर्न और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी विस्तार से मिलेगी।

SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 : लेटेस्ट अपडेट

एसएसबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 827 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। विभाग ने ट्रेड वाइज पदों की जानकारी, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया का पूरा विवरण नोटिफिकेशन में जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 21 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थासशस्त्र सीमा बल
पद का नामकांस्टेबल ट्रेड्समैन
कुल पद827
आयु सीमा18 – 27 वर्ष
योग्यता10वीं, आईटीआई
आवेदन प्रारंभ की तिथि21 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाईटssb.gov.in

पदों का विवरण

एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन के तहत कुल 827 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें विभिन्न ट्रेड्स जैसे Driver, Veterinary, Tailor, Washerman, Barber, Carpenter आदि शामिल हैं। सबसे अधिक पद Constable Driver के लिए जारी किए गए हैं, जबकि कुछ पदों पर सीमित वैकेंसी भी रखी गई है। श्रेणी के अनुसार भी पदों का विभाजन किया गया है।

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
Constable (Veterinary)21126434
Constable (Driver) (केवल पुरुष)244451458138553
Constable (Gardener)18379441
Constable (Water Carrier)500005
Constable (Cobbler)15116225
Constable (Tailor)19369441
Constable (Washerman)3271911574
Constable (Barber)214105343
Constable (Waiter)300003
Constable (Carpenter)401117
Constable (Nursing Orderly)100001

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी :

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास होना अनिवार्य
  • संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या कार्य अनुभव (जहां लागू हो)
  • कुछ ट्रेड्स में केवल स्किल टेस्ट के आधार पर भी चयन किया जा सकता है

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो कम शैक्षणिक योग्यता में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्न प्रकार निर्धारित की गई है :

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा
    • Constable (Veterinary) : 27 वर्ष
    • Constable (Driver) : 27 वर्ष
    • Constable (Nursing Orderly) : 27 वर्ष
    • Constable (Carpenter) : 25 वर्ष
    • Constable (Gardener, Water Carrier, Cobbler, Tailor, Washerman, Barber, Waiter) : 23 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी
  • आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई कट-ऑफ डेट के अनुसार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/पूर्व सैनिक/महिला₹00/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Constable Tradesman Recruitment 2026” लिंक खोलें
  3. नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन (Registration) करें
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और ट्रेड से जुड़ी जानकारी भरें
  6. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, सर्टिफिकेट) अपलोड करें
  7. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें
  8. सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें और फॉर्म सबमिट करें
  9. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

चयन प्रक्रिया

एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता, कौशल और लिखित परीक्षा के माध्यम से मूल्यांकन किया जाता है। सबसे पहले Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) के जरिए उम्मीदवार की फिटनेस और शारीरिक मापदंडों की जांच होती है।

इसके बाद संबंधित ट्रेड के अनुसार Trade Test लिया जाता है। सफल अभ्यर्थियों को Written Exam में शामिल किया जाता है। अंत में Document Verification और Medical Examination के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, जिसके आधार पर चयन सुनिश्चित होता है।

परीक्षा पैटर्न

एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती की लिखित परीक्षा उम्मीदवारों की सामान्य योग्यता और बेसिक ज्ञान को जांचने के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा Objective (MCQ) प्रकार की होती है और इसका स्तर 10वीं कक्षा के अनुसार रखा जाता है। कुल 100 अंकों की परीक्षा में विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।

  • परीक्षा का प्रकार : अब्जेक्टिव
  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • समय अवधि : 02 घंटे
  • विषय : सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी/अंग्रेजी
  • प्रश्न स्तर : मैट्रिक (10वीं) स्तर
  • नेगेटिव मार्किंग : लागू नहीं

जरूरी दस्तावेज

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी होंगे :

  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • ITI / ट्रेड सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड / पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

सभी दस्तावेजों की ओरिजिनल और फोटोकॉपी दोनों साथ रखें।

SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
संक्षिप्त नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top