SSB HC Ministerial Admit Card 2026 : एक्टिव। परीक्षा से पहले डाउनलोड करें ई-एडमिट कार्ड, जानें जरूरी गाइडलाइन

Last Updated on 05/07/2026 1:35 PM by Prashant Shahi

SSB HC Ministerial Admit Card 2026 : सशस्त्र सीमा बल ने हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, और CBT परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब अपने लॉगिन विवरण की सहायता से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक कार्यक्रम अनुसार लिखित परीक्षा 07 जुलाई 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा निर्देशों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

एसएसबी हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) एडमिट कार्ड 2026 : लिंक एक्टिव

एसएसबी ने हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा हॉल टिकट 03 जुलाई 2026 को जारी कर दिए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) में सफल हुए अभ्यार्थी अब आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि की सहायता से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी परीक्षा 07 जुलाई 2026 को आयोजित होगी, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एग्जाम हॉल में प्रवेश केवल वैध एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र के साथ ही मिलेगा।

SSB HC Ministerial Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
संगठनसशस्त्र सीमा बल (SSB)
परीक्षाहेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) CBT
कुल पद115
एडमिट कार्ड जारी03 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि07 जुलाई 2026
परीक्षा मोडComputer Based Test (CBT)
एडमिट कार्ड मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrecruitment.ssb.gov.in

SSB HC Ministerial Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले SSB की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Head Constable (Ministerial) Admit Card 2026 लिंक खोलें।
  3. लॉगिन सेक्शन में अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  4. अब पासवर्ड या जन्मतिथि को ध्यानपूर्वक भरें।
  5. लॉगिन विवरण भरकर Captcha दर्ज कर Login करें।
  6. अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  7. ऐड्मिट कार्ड में दर्ज सभी विवरण को ध्यानपूर्वक जांचें।
  8. PDF डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश

यदि इनमें कोई त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत SSB से संपर्क करें।

यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?

यदि वेबसाइट धीमी चल रही है या एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो :

  • कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें।
  • सही लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • अलग ब्राउज़र का उपयोग करें।
  • इंटरनेट कनेक्शन जांचें।
  • समस्या बनी रहने पर आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाए ?

परीक्षा के दिन अभ्यार्थी निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ अवश्य रखें।

  • SSB HC Ministerial Admit Card का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड, या कोई अन्य वैध फोटो आईडी
  • हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में मांगा गया हो)
  • पारदर्शी पानी की बोतल (यदि अनुमति हो)

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाने की अनुमति नहीं होगी ?

उम्मीदवार निम्न वस्तुएं परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं।

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • कैलकुलेटर
  • ईयरफोन
  • नोट्स या किताबें
  • किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

इन वस्तुओं के मिलने पर उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश पहले ही पढ़ लें।
  • परीक्षा केंद्र का पता एक दिन पहले ही देख लें।
  • अभ्यार्थी पहचान पत्र का मूल दस्तावेज अपने साथ रखें।
  • किसी अन्य उम्मीदवार का एडमिट कार्ड उपयोग न करें।
  • परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें और निर्देशों का पालन करें
  • परीक्षा समाप्त होने तक कोई भी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र न छोड़ें।

SSB HC Ministerial Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top