SSB Head Constable Recruitment 2026 : नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और पूरी डिटेल

Last Updated on 18/03/2026 3:03 PM by Prashant Shahi

SSB Head Constable Recruitment 2026 : सशस्त्र सीमा बल ने हेड कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है जो डिफेंस सेक्टर में स्थायी और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं। एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू की जाएगी। 12वीं पास इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हेड कांस्टेबल भर्ती से जुडी सभी जरुरी जानकरी जानें।

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 : लेटेस्ट अपडेट

सशस्त्र सीमा बल हेड कांस्टेबल भर्ती का अधिसूचना 16 मार्च 2026 को जारी हो गया हैं। एसएसबी द्वारा आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी ऑफिसियल वेबसाइट ssb.gov.in के माध्यम से 10 अप्रैल 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। इस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए 12वीं या समकक्ष योग्यता रखने वाले योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के तहत सशस्त्र सीमा बल में हेड कांस्टेबल के कुल 500 पद भरे जाएंगे।

SSB Head Constable Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थासशस्त्र सीमा बल
पद का नामहेड कांस्टेबल
कुल पद233
आयु सीमा18 – 27 वर्ष
योग्यता12 वीं पास, डिप्लोमा
आवेदन प्रारंभ की तिथि21 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाईटssb.gov.in

पदों का विवरण

पद का नामसामान्यईडब्लूएसओबीसीएससीएसटीकुल
हेड कांस्टेबल
(स्टीवर्ड)
200002
हेड कांस्टेबल
(कम्युनिकेशन)
8718552017197
हेड कांस्टेबल
(इलेक्ट्रीशियन)
13275229
हेड कांस्टेबल
(वेटरेनरी)
300205
कुल 10520622719233

शैक्षणिक योग्यता

हेड कांस्टेबल (स्टीवर्ड) : इस पद के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही किचन और कैटरिंग से संबंधित प्रोफेशनल योग्यता और अनुभव भी जरूरी है।

  • कैटरिंग एवं किचन मैनेजमेंट में कम से कम 2 वर्ष का डिप्लोमा
  • किसी मान्यता प्राप्त अस्पताल/संस्थान में 01 वर्ष का कार्य अनुभव

हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) : यह पद तकनीकी प्रकृति का है, इसलिए इसमें साइंस बैकग्राउंड या डिप्लोमा जरूरी है।

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड 12वीं पास (भौतिकी, रसायन और गणित के साथ)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर विज्ञानं, आईटी में 3 वर्ष का डिप्लोमा

हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) : इस पद के लिए बेसिक शिक्षा के साथ ट्रेड स्किल और अनुभव आवश्यक है। कई विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से किसी एक को पूरा करना जरूरी है।

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
  • संबंधित ट्रेड में कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव
  • ITI/सर्टिफिकेट कोर्स (1 वर्ष) + 01 वर्ष का अनुभव
  • 02 वर्ष का डिप्लोमा (इलेक्ट्रीशियन या संबंधित ट्रेड में)

हेड कांस्टेबल (वेटरेनरी) : यह पद पशुपालन और मेडिकल फील्ड से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें साइंस और संबंधित डिप्लोमा जरूरी है।

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास जीव विज्ञानं विषय के साथ
  • वेटरेनरी, एनिमल हस्बेंडरी, लाइवस्टॉक डेवलपमेंट में 2 वर्ष का डिप्लोमा

आयु सीमा

  • हेड कांस्टेबल (स्टीवर्ड) : 18 वर्ष से 27 वर्ष
  • हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) : 18 वर्ष से 27 वर्ष
  • हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) : 18 वर्ष से 25 वर्ष
  • हेड कांस्टेबल (वेटरेनरी) : 18 वर्ष से 27 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/पूर्व सैनिक/महिला₹00/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

SSB Head Constable Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके सफलतापूर्वक अपना आवेदन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट ssb.nic.in पर जाएं
  • “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें
  • SSB Head Constable Recruitment 2026 लिंक खोलें
  • “Apply Online” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

चयन प्रक्रिया

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाती है। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण लिया जाता है, जिसमें दौड़, लंबाई और छाती की माप की जाती है। कुछ पदों के लिए स्किल या ट्रेड टेस्ट भी आयोजित किया जाता है। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होती है। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है।

  1. लिखित परीक्षा
  2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  3. फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
  4. स्किल टेस्ट / ट्रेड टेस्ट (यदि लागू हो)
  5. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  6. मेडिकल एग्जामिनेशन

जरूरी दस्तावेज

आवेदन और वेरिफिकेशन के समय ये दस्तावेज जरूरी होंगे :

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड / पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र

वेतनमान

एसएसबी हेड कांस्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा :

  • Pay Level-4 : ₹25,500 – ₹81,100
  • महंगाई भत्ता (DA)
  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
  • मेडिकल सुविधाएं
  • पेंशन और अन्य सरकारी लाभ

SSB Head Constable Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
संक्षिप्त नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top