SSC Delhi Police Driver Result 2026 : घोषित, कुल 9168 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट, तुरंत चेक करें रिजल्ट व कटऑफ

Last Updated on 02/05/2026 2:46 PM by Prashant Shahi

SSC Delhi Police Driver Result 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह परीक्षा कुल 737 पदों के लिए 16 और 17 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया था।

अब अभ्यार्थी एसएससी की अधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के अनुसार कुल 9168 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। ऐसे में यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है जो दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और अब उनके सामने अगला महत्वपूर्ण चरण है।

लेटेस्ट अपडेट

एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2026 का रिजल्ट 29 अप्रैल 2026 को घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 737 रिक्त पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। उम्मीदवार अब अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार कुल 9168 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिन्हें अब ड्राइविंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार अगले चरण से जुड़ी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

SSC Delhi Police Driver Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामएसएससी दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाकर्मचारी चयन आयोग
कुल पद737
चयनित अभ्यार्थी9168
रिजल्ट मोडऑनलाइन
पीईटी परीक्षा की तिथि16 – 17 दिसंबर 2025
रिजल्ट जारी की तिथि29 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाइटwww.ssc.gov.in

SSC Delhi Police Driver Result 2026 : कैसे चेक करें ?

अगर आप अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Result” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. “Delhi Police Driver Result 2026” लिंक को खोलें
  4. PDF डाउनलोड करें
  5. Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें

अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप अगले चरण के लिए योग्य हैं।

रिजल्ट पीडीऍफ़ में दर्ज जानकारी

रिजल्ट PDF सिर्फ पास/फेल नहीं बताता, बल्कि इसमें महत्वपूर्ण जानकारी होती है :

  • चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
  • कटऑफ मार्क्स (Category-wise)
  • परीक्षा का नाम और तारीख
  • आगे की प्रक्रिया की जानकारी

इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी PDF ध्यान से पढ़ें।

SSC Delhi Police Driver Cut Off 2026 : कटऑफ अंक

एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक रिजल्ट के अनुसार, इस बार दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा की कटऑफ अपेक्षा से अधिक रही है। खास बात यह है कि सामान्य और ईडब्लूएस कैटेगरी की कटऑफ लगभग समान रही है, जबकि ओबीसी की कटऑफ भी काफी करीब है, जो हाई कम्पटीशन को दर्शाता है।

एससी और एसटी कैटेगरी में कटऑफ अपेक्षाकृत कम रही है, लेकिन फिर भी पिछले वर्षों की तुलना में यह बेहतर स्तर पर है। यह संकेत देता है कि इस बार परीक्षा का स्तर मध्यम से कठिन था और उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा रही।

श्रेणीकटऑफ अंक
UR83.40374
OBC83.19193
EWS83.40374
SC78.09459
ST74.29263

रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा ?

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा। सबसे पहले फिजिकल Physical Endurance & Measurement Test में उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता, दौड़, ऊंचाई और छाती की मापी की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन में शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान पत्र की जांच होती है। अंत में ट्रेड ड्राइविंग टेस्ट में उम्मीदवार की वास्तविक ड्राइविंग स्किल, वाहन नियंत्रण और रोड सेंस को परखा जाता है। अंतिम चयन सूची इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जाएगा।

SSC Delhi Police Driver Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
कटऑफ अंकयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top