SSC JE Tier 2 Admit Card 2026 : हुआ जारी, अभी करें डाउनलोड, परीक्षा से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स

Last Updated on 06/04/2026 9:35 AM by Prashant Shahi

SSC JE Tier 2 Admit Card 2026 : कर्मचारी चयन आयोग नें जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती की टियर 02 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जो उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। वे अब अपना जूनियर इंजीनियर टियर 2 का एडमिट कार्ड 2026 एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइम, रिपोर्टिंग टाइम व अन्य जरूरी जानकरी दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य रहेगा।

लेटेस्ट अपडेट

एसएससी नें विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल जूनियर इंजीनियरों की पदों पर भर्ती के लिए 07 अप्रैल 2026 को आयोजित टियर 2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने Tier 1 क्वालिफाई किया है, वे अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन विवरण के माध्यम से अपना Hall Ticket डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर के कुल 1731 रिक्त पदों का भरा जायेगा। परीक्षा के दिन देरी, गलत दस्तावेज या ड्रेस कोड परेशानी का कारण बन सकता है।

SSC JE Tier 2 Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानकर्मचारी चयन आयोग
परीक्षा का नामएसएससी जूनियर इंजीनियर टियर 2 परीक्षा 2026
कुल पद1731
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी04 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि07 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.gov.in/

एडमिट कार्ड में क्या डिटेल्स चेक करें ?

Admit Card डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को नीचे दी गई जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए :

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता/माता का नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा की शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • गेट क्लोजिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

यदि इनमें से किसी भी जानकारी में गलती हो, तो उम्मीदवार को तुरंत SSC से संपर्क करना चाहिए।

SSC JE Tier 2 Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Candidate Portal / Login सेक्शन खोलें।
  3. अपना Registration Number / Roll Number और Password / Date of Birth दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद SSC JE Tier 2 Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका Hall Ticket खुल जाएगा।
  6. सभी डिटेल्स चेक करें और PDF डाउनलोड करें।
  7. परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर साथ में क्या ले जाना होगा ?

एग्जाम सेंटर पर प्रवेश पाने के लिए सिर्फ Admit Card पर्याप्त नहीं होता। उम्मीदवारों को पहचान सत्यापन और attendance process के लिए जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए। कई बार valid ID या passport-size photo न होने की वजह से candidates को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए परीक्षा के एक दिन पहले सभी दस्तावेज तैयार कर लेना चाहिए

  • SSC JE Tier 2 Admit Card का प्रिंटआउट
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र
    • Aadhaar Card
    • PAN Card
    • Voter ID
    • Passport
    • Driving License
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • वही Date of Birth proof/ID detail जो application में उपयोग की गई हो (यदि जरूरत पड़े)

परीक्षा दिन से जुडी महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा के दिन छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बड़ी समस्या बन सकती हैं। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए और सभी instructions का पालन करना चाहिए।

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
  • Admit Card और Original Photo ID साथ रखें
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर आदि न ले जाएं
  • एग्जाम हॉल में अनुचित सामग्री ले जाना प्रतिबंधित हो सकता है
  • सीटिंग और biometric verification के लिए अतिरिक्त समय रखें
  • SSC द्वारा जारी निर्देशों को Admit Card पर ध्यान से पढ़ें
  • किसी भी तरह की unfair means activity से बचें

SSC के exam notices में forged admit card, impersonation, unfair means और prohibited conduct को गंभीर माना गया है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?

कई उम्मीदवार Admit Card जारी होने के बाद login issue, server load या incorrect credentials जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।

  • कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें
  • सही Registration Number / Password डालें
  • “Forgot Password” विकल्प का उपयोग करें
  • Browser cache clear करें
  • Desktop/Laptop से login करके देखें
  • SSC Candidate Portal का उपयोग करें
  • यदि समस्या बनी रहे, तो SSC regional support/helpdesk check करें

SSC JE Tier 2 Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top