UP BEd Admission Form 2026 : आवेदन शुरू, यहाँ पात्रता, शुल्क, परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न की जानकरी देखें

Last Updated on 11/02/2026 4:34 PM by Prashant Shahi

UP BEd Admission Form 2026 : उत्तरप्रदेश राज्य से बी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 10 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं। यह परीक्षा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा सरकारी और निजी बी.एड कॉलेजों में दाखिला के लिए आयोजित की जा रही हैं।शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी यूपी बीएड जॉइंट एंट्रेस परीक्षा के लिए 05 मार्च 2026 तक बीयू झांसी की अधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज के बारें में जानें।

UP BEd Admission Form 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामयूपी बीएड जॉइंट एंट्रेस परीक्षा 2026
संचालन निकायबुंदेलखंड यूनिवर्सिटी
न्यूनतम आयु15 वर्ष
परीक्षा मोडऑफलाइन
पाठ्यक्रम प्रवेशशिक्षा-स्नातक (बी.एड)
आवेदन प्रारंभ की तिथि10 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि05 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइटbujhansi.ac.in

यूपी बीएड 2026 पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक या परास्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक होना जरूरी है।
  • इंजीनियरिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55% अंक निर्धारित हैं।
  • जो अभ्यर्थी स्नातक या परास्नातक के अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं, वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 15 वर्ष 
  • अधिकतम आयु : कोई सीमा नहीं

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी₹1650/- रूपये
अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति₹850/- रूपये
अन्य राज्य के सभी वर्ग के अभ्यर्थी₹1650/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

UP BEd Admission Form 2026 : आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले बीयू झांसी की अधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाए
  2. होम पेज पर दिए “UP B.Ed JEE 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. अभ्यर्थी “पंजीकरण” पर क्लिक करके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें
  4. ओटीपी के माध्यम से पजीकरण पूरा करके रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त करें
  5. अब लॉगिन करने के बाद व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सही-सही भरें
  6. निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें
  7. अभ्यर्थी अब श्रेणी अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  8. अब सभी भरी गई जानकारी को एक बार वेरीफाई करके फॉर्म को सबमिट करें

जरूरी दस्तावेज

यूपी बीएड 2026 प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज की कॉपी अपने पास तैयार रखने होंगे।

  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर
  • हाईस्कूल (10वीं) की मार्कशीट
  • इंटरमीडिएट (12वीं) की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट
  • परास्नातक की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
  • निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल)
  • दिव्यांगता सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र
  • वैध मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी

उत्तर प्रदेश बीएड एडमिशन से जुडी तिथियाँ

अधिसूचना जारी की तिथि01 फरवरी 2026
आवेदन प्रारंभ की तिथि10 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि05 मार्च 2026
विलम्ब शुल्क सहित आवेदन की अंतिम तिथि10 मार्च 2026
एडमिट कार्ड जारी की तिथि20 अप्रैल 2026
प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि26 अप्रैल 2026
रिजल्ट जारी की तिथि25 मई 2026

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा पैटर्न

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो प्रश्न पत्रों (Paper-1 और Paper-2) में किया जायेगा। दोनों प्रश्न पत्रों में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। और प्रत्येक पेपर के लिए 03 घंटे का निर्धारित समय दिया जायेगा। लिखित परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 02 अंक दिए जायेंगे। जबकि गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

प्रश्न पत्र – प्रथम (Paper 1) :

  • सामान्य ज्ञान : 50 प्रश्न – 100 अंक
  • भाषा (हिंदी या अंग्रेजी में से कोई एक) : 50 प्रश्न – 100 अंक
  • कुल प्रश्न : 100 | कुल अंक : 200 | समय : 3 घंटे

प्रश्न पत्र – द्वितीय (Paper 2) :

  • सामान्य अभिरुचि परीक्षण : 50 प्रश्न – 100 अंक
  • विषय योग्यता (कला/विज्ञान/वाणिज्य/कृषि में से एक) : 50 प्रश्न – 100 अंक
  • कुल प्रश्न : 100 | कुल अंक : 200 | समय : 3 घंटे

यूपी बीएड 2026 प्रवेश प्रक्रिया

यूपी बीएड में प्रवेश की प्रक्रिया निम्नलिखित प्रकार से होगी। अभ्यर्थियों को सबसे पहले यूपी बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेना होगा, जहां वे अपनी पसंद का कॉलेज या संस्था चुन सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों का सीट अलॉटमेंट किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को अलॉट हुए संस्था में अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। और निर्धारित तिथि पर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

  • लिखित परीक्षा
  • मेरिट लिस्ट जारी
  • ऑनलाइन काउंसलिंग
  • कॉलेज अलॉटमेंट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • एडमिशन

बीएड प्रवेश परीक्षा का महत्त्व

उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा शिक्षक बनने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश मिलता है, जिससे वे भविष्य में शिक्षण क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। बीएड कोर्स करने के बाद उम्मीदवार TET, CTET, सुपर टेट और अन्य शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के पात्र बनते हैं। वर्तमान समय में शिक्षक बनने के लिए बीएड की डिग्री अनिवार्य है, यह परीक्षा उन युवाओं के लिए बेहद जरूरी है जो शिक्षा के क्षेत्र में स्थायी और सम्मानजनक रोजगार पाना चाहते हैं।

UP BEd Admission Form 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : UP BEd Admission Form 2026 से जुड़ा यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई सभी जानकारी अधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर दी गयी हैं। यूपी बीएड 2026 से संबंधित तिथियां, शुल्क और प्रक्रिया बदल सकती हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य देखें।

UP BEd Admission Form 2026 : FAQs

Q1. क्या अंतिम वर्ष के छात्र UP BEd 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं ?
उत्तर : हाँ, जो अभ्यर्थी स्नातक या परास्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं

Q2. क्या बिना 50% अंक वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं ?
उत्तर : सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं, जबकि SC/ST वर्ग के लिए 45% अंक मान्य होते हैं

Q3. क्या यूपी बीएड परीक्षा पास करने से सीधे शिक्षक की नौकरी मिलती है ?
उत्तर : नहीं, यह केवल बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए होती है। बीएड करने के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षाएं पास करनी होती हैं

Q4. क्या एक से अधिक बार उत्तर प्रदेश बी.एड परीक्षा दी जा सकती है ?
उत्तर : हाँ, आयु सीमा न होने के कारण अभ्यर्थी पात्रता पूरी होने पर कितनी भी बार परीक्षा दे सकता है

Scroll to Top