Last Updated on 23/04/2026 7:04 AM by Prashant Shahi
UP Home Guard Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इस भर्ती के तहत कुल 41,424 पदों पर चयन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनके लिए अब परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी जारी कर दी गई है। विभाग द्वारा परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे समय रहते डाउनलोड करना बेहद जरूरी है।
ताज़ा अपडेट
उत्तर प्रदेश होम गार्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक डिटेल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, परीक्षा केंद्र और जरूरी दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से दिए गए हैं। परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचें।
UP Home Guard Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
| परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश होम गार्ड परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 41,424 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 22 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 25. 26, 27 अप्रैल 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Home Guard Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “UP Home Guard Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
- कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
सलाह : कम से कम 2 प्रिंट आउट जरूर रखें।
एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी चेक करें ?
डाउनलोड करने के बाद इन डिटेल्स को ध्यान से जांचें :
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- जन्म तिथि
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की तिथि और समय
- फोटो और हस्ताक्षर
यदि कोई गलती मिलती है, तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।
परीक्षा तिथि और टाइमिंग
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइम स्पष्ट रूप से निर्धारित कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में होगी और राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी शिफ्ट के अनुसार समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, क्योंकि लेट एंट्री की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा तिथि : 25, 26 और 27 अप्रैल 2026
- शिफ्ट 01 : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- शिफ्ट 02 : दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
- रिपोर्टिंग टाइम : परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें
एडमिट कार्ड में दी गई शिफ्ट और टाइम को फॉलो करना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?
एडमिट कार्ड के साथ नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट अनिवार्य हैं :
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhar / Voter ID / PAN Card)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ब्लैक/ब्लू बॉल पेन
परीक्षा के दिन जरूरी निर्देश
अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए :
- समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे
- एडमिट कार्ड और ID Proof साथ रखें
- किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (मोबाइल, स्मार्ट वॉच) न ले जाएं
- परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें
- प्रश्न पत्र ध्यान से पढ़ें और समय प्रबंधन करें
- किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग न करें
UP Home Guard Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| एडमिट कार्ड नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
