UP Homeguard DV PST Admit Card 2026 : जारी, तुरंत करें डाउनलोड, 13 जुलाई से शुरू होगा DV/PST, जानें पूरी प्रक्रिया

Last Updated on 08/07/2026 4:23 PM by Prashant Shahi

UP Homeguard DV PST Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026 की फिज़िकल और दस्तावेज सत्यापन के लिए ऐड्मिट कार्ड 06 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन और फिज़िकल मानक परीक्षण का आयोजन 13 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों का मिलान कर लें। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को DV/PST केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

UP Homeguard DV PST Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
भर्ती का नामउत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026
कुल पद41,424
एडमिट कार्ड जारी06 जुलाई 2026
DV/PST तिथि13 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026
चयन प्रक्रियाDV, PST, PET, मेडिकल एवं फाइनल मेरिट
एडमिट कार्ड मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

UP Homeguard DV PST Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

यदि आपने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें :

  1. सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर UP Homeguard DV/PST Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. लॉगिन विवरण में कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  6. अभ्यार्थी ऐड्मिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी को जांचें।
  7. PDF डाउनलोड करके कम से कम दो प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी ?

डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण अवश्य जांचें :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • DV/PST की तिथि
  • श्रेणी (Category)
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत भर्ती बोर्ड से संपर्क करें।

DV/PST के दिन कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं ?

दस्तावेज सत्यापन के दौरान निम्नलिखित मूल दस्तावेज एवं उनकी फोटोकॉपी साथ रखें :

  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
  • आधार कार्ड/वोटर आईडी/अन्य फोटो पहचान पत्र
  • हाईस्कूल एवं अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • आवेदन पत्र की कॉपी
  • अभ्यार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो
  • निर्देशित अन्य आवश्यक दस्तावेज

किसी भी आवश्यक दस्तावेज की अनुपस्थिति में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है।

PST में किन मानकों की जांच होगी ?

Physical Standard Test (PST) के दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक माप की जांच की जाएगी।

पुरुष उम्मीदवार :

  • सामान्य/OBC/SC: ऊंचाई 168 सेमी
  • ST: ऊंचाई 160 सेमी
  • सामान्य/OBC/SC: छाती 79-84 सेमी
  • ST: 77-82 सेमी

महिला उम्मीदवार :

  • सामान्य/OBC/SC: ऊंचाई 152 सेमी
  • ST: 147 सेमी
  • न्यूनतम वजन: 40 किलोग्राम

निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

आगे की चयन प्रक्रिया

DV एवं PST सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा।

  • शारीरिक दक्षता परिक्षण
  • मेडिकल परीक्षण
  • अंतिम मेरिट सूची
  • नियुक्ति प्रक्रिया

इसलिए उम्मीदवारों को शारीरिक तैयारी के साथ-साथ सभी दस्तावेज पहले से व्यवस्थित रखने चाहिए।

DV/PST के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें।
  • सभी मूल दस्तावेज व्यवस्थित फोल्डर में रखें।
  • निर्धारित ड्रेस एवं शारीरिक परीक्षण के अनुरूप कपड़े पहनें।
  • मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में लें जानें से बचें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
  • PST में खेलकूद के लिए उपयुक्त कपड़े ही पहनें।
  • परीक्षा केंद्र पर बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

यदि आपने लिखित परीक्षा पास कर ली है तो अब किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तुरंत बाद उसमें दर्ज परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और केंद्र का पता अच्छी तरह जांच लें। सभी मूल प्रमाणपत्र पहले से तैयार रखें और परीक्षा वाले दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। इससे अंतिम समय की किसी भी परेशानी से बचा जा सकेगा।

UP Homeguard DV PST Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Scroll to Top