UP Police SI ASI PET PST Admit Card 2025 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नें उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (क्लर्क, एकाउंट्स) भर्ती – 2023 के लिए आयोजित फिज़िकल परीक्षा का ऐड्मिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी जिन्होंने लिखित परीक्षा को पास किया है, अब अपने फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और दस्तावेज सत्यापन के लिए अधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन विवरण का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police SI ASI PET PST Admit Card 2025 : मुख्य जानकारी
| भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
| पद का नाम | अवर निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक |
| परीक्षा चरण | फिजिकल स्टैंडर्ड/ एफिशिएंसी टेस्ट |
| एडमिट कार्ड जारी | 30 दिसंबर 2025 |
| फिजिकल परीक्षा की तिथि | 05 जनवरी 2026 (प्रारंभ) |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
फिजिकल परीक्षा और एडमिट कार्ड – लेटेस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी SI और ASI के लिए फिजिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 05 जनवरी, 2026 से 20 जिलों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की जाँच कर लें, और परीक्षा तिथि से पहले परीक्षा केंद्र का स्थान देख लें और रिपोर्टिंग समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार को किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
UP Police SI ASI PET PST Admit Card 2025 : डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना यूपी पुलिस फिजिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “SI / ASI PET PST Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / जन्मतिथि दर्ज करें
- स्क्रीन पर दिखाए गए कैप्चा कोड को भरें
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- एडमिट कार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें
- भविष्य के उपयोग के लिए दो प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण
उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत भर्ती बोर्ड से संपर्क करें।
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- पिता/पति का नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- PET/PST परीक्षा की तिथि
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- फिजिकल टेस्ट से संबंधित निर्देश
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
फिजिकल एफिशिएंसी व स्टैंडर्ड टेस्ट की जानकारी
PST के अंतर्गत अभ्यर्थी की शारीरिक माप की जांच की जाती है। इसमें ऊंचाई, सीना और वजन को निर्धारित मानकों के अनुसार मापा जाता है। PET में उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता और फिटनेस का मूल्यांकन किया जाता है। PET क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है, इसमें असफल होने और शारीरिक मानकों को पूरा नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती हैं।
फिजिकल मानक परिक्षण : PST में उम्मीदवार की ऊँचाई, छाती और वजन मापी जाती है।
- पुरुषों के लिए :
- ऊँचाई : 163 सेमी (अन्य वर्ग), 156 सेमी (एसटी)
- छाती : 77-82 सेमी (अन्य वर्ग), 75-80 सेमी (एसटी)
- महिलाओं के लिए :
- ऊँचाई : 150-145 सेमी (सभी वर्ग)
- वजन : आयु और लिंग के अनुसार निर्धारित
शारीरिक दक्षता परिक्षण : PET में उम्मीदवार की दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद और अन्य शारीरिक दक्षताएँ जाँची जाती हैं।
- पुरुषों के लिए दौड़ : 1600 मीटर 6.5 मिनट में पूरी करनी होगी
- महिलाओं के लिए दौड़ : 1000 मीटर 6 मिनट में पूरी करनी होगी
- लंबी कूद – पुरुष : 3.65 मीटर, महिलाएं : 2.7 मीटर
- ऊँची कूद – पुरुष : 1.2 मीटर, महिलाएं : 0.9 मीटर
दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
PET/PST परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है।
- UP Police SI/ASI भर्ती का एडमिट कार्ड
- हाईस्कूल (10वीं) की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
- इंटरमीडिएट की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस)
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- चरित्र प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)
आगे की चयन प्रक्रिया
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट व फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट की परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया टंकण परीक्षा और आशुलिपिक परिक्षण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया में अगले चरण की जानकारी बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
UP Police SI ASI PET PST Admit Card 2025 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| फिज़िकल परिक्षण नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
निष्कर्ष
अभ्यर्थी UP Police SI ASI PET PST Admit Card 2025 डाउनलोड कर सभी विवरण को जाँच कर लें और आगे की प्रक्रिया के लिए भी तैयारी शुरू करें। अपने सभी दस्तावेज़ सही रखें, मेडिकल फिटनेस पर ध्यान दें और आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लेते रहें। सही समय पर सही निर्णय आपकी नियुक्ति की संभावना मजबूत करेगा।
Note : यह लेख आधिकारिक सुचना के आधार पर लिखा गया हैं। भर्ती प्रक्रिया, तिथियाँ और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं। अंतिम और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट देखें।
यें भी पढ़ें…
Bihar Police Constable Driver Result 2025 : ड्राइवर भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी जानकारी
UP Police SI ASI PET PST Admit Card 2025 : FAQs
Q1. मेडिकल टेस्ट में कौन-सी समस्या असफलता की कारण बनती है ?
उत्तर : आँखों की रोशनी निर्धारित मान से कम होना, फ्लैट फुट, हाई ब्लड प्रेशर।
Q2. क्या PET/PST के बाद पुनः फिजिकल टेस्ट होता है ?
उत्तर : नहीं। फिजिकल टेस्ट केवल एक बार होता है।
