Last Updated on 24/06/2026 6:05 PM by Prashant Shahi
UP Police SI PET Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत सब-इंस्पेक्टर पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4543 पदों को भरा जाना है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है, वे अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थी अब अपने लॉगिन विवरण की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा तिथि, केंद्र तथा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी पुलिस एसआई पीईटी ऐड्मिट कार्ड 2026 : लिंक ऐक्टिव
यूपी पीआरपीबी ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आज 23 जून 2026 से एक्टिव कर दिया है। आधिकारिक सूचना अनुसार पीईटी 29 जून से 01 जुलाई 2026 तक निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय व परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश उपलब्ध कराए गए हैं। अभ्यार्थी परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी विवरणों का मिलान अवश्य करें।
UP Police SI PET Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती संस्था | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
| परीक्षा का नाम | यूपी पुलिस एसआई पीईटी परीक्षा 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 03/2025 |
| कुल पद | 4543 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 23 जून 2026 |
| परीक्षा प्रारंभ की तिथि | 29 जून – 01 जुलाई 2026 तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Police SI PET Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना यूपी पुलिस एसआई पीईटी परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध PET Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- जन्मतिथि अथवा मांगी गई लॉगिन जानकारी भरें।
- कैप्चा कोड दर्ज कर Submit करें।
- स्क्रीन पर आपका PET Admit Card दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियां जांच लें।
- भविष्य के उपयोग हेतु PDF डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
PET Admit Card में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरणों की जांच अवश्य करनी चाहिए:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- PET तिथि
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत भर्ती बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।
UP Police SI PET 2026 में क्या होगा ?
Physical Efficiency Test (PET) का उद्देश्य उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण करना है। यह चरण केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है। इसमें प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट में नहीं जोड़ा जाता, लेकिन PET पास करना अनिवार्य होता है।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
- 4.8 किलोमीटर दौड़
- निर्धारित समय: 28 मिनट
महिला अभ्यर्थियों के लिए
- 2.4 किलोमीटर दौड़
- निर्धारित समय: 16 मिनट
निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को PET में सफल माना जाएगा।
PET के दिन साथ ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए निम्न दस्तावेज साथ ले जाना आवश्यक है:
- PET Admit Card का प्रिंट आउट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट (यदि उपलब्ध हो)
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
UP Police SI PET 2026 परीक्षा दिवस निर्देश
PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न निर्देशों का पालन करना चाहिए:
- रिपोर्टिंग समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।
- एडमिट कार्ड और फोटो आईडी साथ रखें।
- खेल गतिविधि के लिए उपयुक्त ड्रेस पहनें।
- स्वास्थ्य संबंधी किसी गंभीर समस्या की स्थिति में पूर्व सूचना दें।
- परीक्षा केंद्र में अनुशासन बनाए रखें।
- किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न लाएं।
- भर्ती बोर्ड के सभी निर्देशों का पालन करें।
- दौड़ शुरू होने से पहले वार्म-अप अवश्य करें।
UP Police SI PET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| एडमिट कार्ड नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।