UP Polytechnic Counselling 2026 : शुरू, 30 जून तक करें चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन, दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया जाने

Last Updated on 26/06/2026 4:25 PM by Prashant Shahi

UP Polytechnic Counselling 2026 : उत्तर प्रदेश के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने JEECUP 2026 प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है,

वे 25 जून से 30 जून 2026 तक काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। JEECUP काउंसलिंग में भाग लेना सभी सफल अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। केवल परीक्षा में रैंक प्राप्त कर लेने से प्रवेश नहीं मिलेगा। सीट आवंटन उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी, चुने गए कॉलेज एवं सीट उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 : पंजीकरण प्रारंभ

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक प्रवेश 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू कर दी हैं। उम्मीदवार 30 जून 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अपनी पसंद के कॉलेज एवं ब्रांच का चयन कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण की सीट आवंटन सूची जारी होगी।

जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार करनी होगी, ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा तथा दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय में आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसकी आवंटित सीट निरस्त की जा सकती है और वह अगले चरण में भी प्रभावित हो सकता है।

JEECUP Counselling 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामJEECUP 2026
काउंसलिंगऑनलाइन
रजिस्ट्रेशन प्रारंभ25 जून 2026
अंतिम तिथि30 जून 2026
Choice Filling25–30 जून 2026
प्रवेश प्रक्रियामेरिट एवं सीट उपलब्धता के आधार पर
आधिकारिक वेबसाइटjeecup.admissions.nic.in

JEECUP Counselling 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्न शर्तें पूरी करनी चाहिए—

  • JEECUP 2026 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • वैध रैंक कार्ड होना चाहिए।
  • निर्धारित पात्रता पूरी करनी चाहिए।
  • ऑनलाइन काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा।
  • समय सीमा के भीतर Choice Filling करनी होगी।

JEECUP Counselling 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन25 जून 2026
Choice Filling एवं Locking25–30 जून 2026
प्रथम सीट आवंटनजुलाई 2026
दस्तावेज सत्यापनसीट आवंटन के बाद
कॉलेज रिपोर्टिंगनिर्धारित तिथि अनुसार

JEECUP Counselling Registration 2026 : कैसे करें ?

अभ्यार्थी नीचे दिए चरणों के माध्यम से अपना काउंसलिंग सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

  1. पहले आधिकारिक JEECUP Counselling पोर्टल पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर “Candidate Login” पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर, पासवर्ड एवं सुरक्षा कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आवश्यक जानकारी सत्यापित करें।
  5. निर्धारित काउंसलिंग शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच की Choice Filling करें।
  7. सभी विकल्पों की समीक्षा कर Choice Lock करें।
  8. अब आवेदन सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Choice Filling करते समय किन बातों का ध्यान रखें ?

  • पहले अपनी सबसे पसंदीदा ब्रांच चुनें।
  • सरकारी एवं निजी दोनों संस्थानों को शामिल करें।
  • अधिक से अधिक विकल्प भरें।
  • पिछले वर्षों के कटऑफ देखें।
  • Choice Lock करना न भूलें।
  • अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें।
  • केवल पसंदीदा विकल्प ही चुनें।
  • सबमिट करने से पहले सभी विकल्प जांच लें।

सीट आवंटन कैसे होगा ?

JEECUP सीट आवंटन पूरी तरह मेरिट आधारित प्रक्रिया है।

  • उम्मीदवार की रैंक
  • श्रेणी (Category)
  • चुने गए कॉलेज
  • चुनी गई ब्रांच
  • सीट उपलब्धता

इन सभी प्रक्रिया के आधार पर सीट आवंटित पूरी की जाएगी।

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा ?

जब किसी उम्मीदवार को सीट आवंटित होती है, तब उसे दो महत्वपूर्ण विकल्प दिए जाते हैं। पहला Freeze और दूसरा Float। यदि उम्मीदवार आवंटित कॉलेज और ब्रांच से पूरी तरह संतुष्ट है और उसी में प्रवेश लेना चाहता है, तो उसे Freeze विकल्प चुनना चाहिए। इसके बाद वह अगले राउंड में शामिल नहीं होगा। वहीं यदि उम्मीदवार बेहतर कॉलेज या बेहतर ब्रांच की उम्मीद रखता है, तो वह Float विकल्प चुन सकता है। इससे उसकी वर्तमान सीट सुरक्षित रहते हुए अगले चरण में बेहतर सीट मिलने की संभावना बनी रहती है।

सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवार को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। दस्तावेज सत्यापन सफल होने के बाद उम्मीदवार को आवंटित संस्थान में निर्धारित तिथि तक रिपोर्ट करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार इन चरणों को समय पर पूरा नहीं करता है, तो उसकी सीट रद्द की जा सकती है और वह प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो सकता है।

काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • JEECUP रैंक कार्ड
  • ऐड्मिट कार्ड
  • हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
  • इंटर/संबंधित योग्यता प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू)
  • आय प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शुल्क भुगतान रसीद

काउंसलिंग के बाद प्रवेश कब मिलेगा ?

काउंसलिंग में सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवार को निर्धारित समय के भीतर सीट एक्सेप्टेन्स फी जमा करनी होगी, दस्तावेज सत्यापन कराना होगा और आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। सभी औपचारिकताएं सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद संबंधित पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश की पुष्टि कर दी जाएगी। प्रत्येक चरण की तिथियां परिषद द्वारा जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार निर्धारित होती हैं।

UP Polytechnic Counselling 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top