UP Polytechnic JEECUP Answer Key 2026 : रिलीज, अभी अपने उत्तर मिलाएं, 15 जून तक दर्ज करें आपत्ति, डाउनलोड लिंक यहां

Last Updated on 11/06/2026 8:52 PM by Prashant Shahi

UP Polytechnic JEECUP Answer Key 2026 : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 02 जून से 09 जून 2026 के बीच आयोजित JEECUP परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की के माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। साथ ही, यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने पर चुनौती भी दर्ज कर सकते है।

JEECUP 2026 प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 : जारी हुआ

प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश नें JEECUP Answer Key 2026 को 11 जून 2026 को प्रकाशित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की देख सकते हैं। साथ ही उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी शुरू कर दी है, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 15 जून 2026 तक का समय दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार जल्द से जल्द अपने उत्तरों का मिलान करें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करके समय रहते आपत्ति दर्ज करें।

UP Polytechnic JEECUP Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानसंयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश
परीक्षा का नामयूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि02 – 09 जून 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि11 जून 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि15 जून 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटjeecup.admissions.nic.in

UP Polytechnic JEECUP Answer Key 2026 : डाउनलोड कैसे करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “JEECUP Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज में अपना रौल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
  5. स्क्रीन पर आपकी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
  6. प्रोविजनल आंसर की से अपने उत्तरों का मिलान करें।
  7. भविष्य के उपयोग के लिए PDF डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

JEECUP Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकता है।

  1. अभ्यार्थी पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध Candidate Login लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. डैशबोर्ड में”Answer Key Challenge या Objection”विकल्प चुनें।
  5. आंसर की में जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसे चयनित करें।
  6. अपने दावे के समर्थन में संबंधित दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
  7. प्रति प्रश्न निर्धारित आपत्ति शुल्क (₹100) का भुगतान ऑनलाइन से करें।
  8. सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें व प्रिंटआउट रख लें।

आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी चुनौती को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संभावित स्कोर की गणना

JEECUP 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनी रिस्पॉन्स शीट और आधिकारिक उत्तर कुंजी का मिलान करें। सभी सही और गलत उत्तरों की संख्या अलग-अलग नोट करें। JEECUP परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 04 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 01 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होती है।

  • सही और गलत उत्तरों की संख्या अलग-अलग गिनें।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 04 अंक जोड़ें।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक घटाएं।
  • बिना प्रयास किए गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं कटेगा।
  • कुल प्राप्त अंकों में से निगेटिव मार्किंग घटाएं।
  • प्राप्त अंतिम अंक आपका संभावित JEECUP 2026 स्कोर होगा।

JEECUP Result 2026 कब जारी होगा ?

JEECUP 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को 15 जून 2026 तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया है। आपत्ति विंडो बंद होने के बाद विषय विशेषज्ञ सभी चुनौतियों की समीक्षा करेंगे। यदि किसी आपत्ति को सही पाया जाता है, तो संबंधित उत्तर में संशोधन किया जाएगा और उसके बाद फाइनल आंसर-की प्रकाशित की जाएगी।

इसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर JEECUP Result 2026 घोषित किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों का परिणाम जून 2026 के अंतिम सप्ताह या उसके आसपास जारी होने की संभावना है। हालांकि, रिजल्ट और फाइनल आंसर-की की सटीक तिथि परिषद द्वारा आधिकारिक नोटिस के माध्यम से घोषित की जाएगी।

UP Polytechnic JEECUP Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top