UPHESC Assistant Professor Result 2026 : चयनित उम्मीदवारों की सूची घोषित, यहां देखें चयन सूची व आगे की प्रक्रिया

Last Updated on 10/06/2026 6:04 AM by Prashant Shahi

UPHESC Assistant Professor Result 2026 : उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 33 विषयों के लिए कुल 981 सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। लिखित परीक्षा का आयोजन 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब विषयवार रिजल्ट और चयनित अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से चेक कर सकते हैं।

यूपीएचईएससी असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट 2026 : घोषित

यूपीईएससी नें सहायक प्रोफेसर पदों के लिए यूपीईएससी का परिणाम 09 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है। आयोग ने सहायक प्रोफेसर परीक्षा की विषयवार चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है, जिसमें उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से चयन स्थिति की जांच कर सकते हैं। 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा में कुल 39,192 अभ्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 3,155 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं। परिणाम जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

UPHESC Assistant Professor Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामयूपीईएससी सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाउत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग
कुल पद981
शॉर्टलिस्ट अभ्यार्थी3,155
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि18 एवं 19 अप्रैल 2026
रिजल्ट जारी की तिथि09 जून 2026
अधिकारिक वेबसाइटupessc.up.gov.in

UPHESC Assistant Professor Result 2026 : कैसे चेक करें ?

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं :

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “Assistant Professor Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित विषय का रिजल्ट PDF खोलें।
  • PDF डाउनलोड करें।
  • Ctrl + F या Search विकल्प का उपयोग करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • यदि रोल नंबर सूची में मौजूद है तो आप अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट PDF सुरक्षित रखें।

रिजल्ट PDF में उपलब्ध जानकारी

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को PDF में निम्नलिखित जानकारियां देखने को मिल सकती हैं :

  • परीक्षा का नाम
  • भर्ती विज्ञापन संख्या
  • विषय का नाम
  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • चयन स्थिति
  • श्रेणी (Category)
  • विषयवार मेरिट सूची
  • कटऑफ संबंधी जानकारी

आयोग विषयवार और श्रेणीवार योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित करता है, जिससे उम्मीदवार अपनी स्थिति आसानी से जांच सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में आगे क्या होगा ?

लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के बाद अगले चरण इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में उम्मीदवारों के विषय ज्ञान, शिक्षण क्षमता, संचार कौशल और अकादमिक उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके साथ ही शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आरक्षण संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड का सत्यापन भी किया जाएगा। इंटरव्यू एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग अंतिम मेरिट सूची जारी करेगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

कटऑफ को प्रभावित करने वाले कारक

UPHESC Assistant Professor भर्ती की कटऑफ कई महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर करती है :

  • कुल रिक्त पदों की संख्या
  • परीक्षा का कठिनाई स्तर
  • उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या
  • विषयवार प्रतिस्पर्धा
  • आरक्षण नियम
  • उम्मीदवारों का प्रदर्शन

इस वर्ष 981 पदों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, इसलिए कई विषयों में प्रतिस्पर्धा काफी अधिक रहने की संभावना है।

यूपीएचईएससी असिस्टेंट प्रोफेसर कटऑफ अंक 2026 : यहाँ क्लिक करें

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखनी चाहिए। इंटरव्यू शेड्यूल, कॉल लेटर, दस्तावेज सत्यापन और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी।

साथ ही उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आवेदन फॉर्म और अन्य आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए ताकि इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

UPHESC Assistant Professor Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
कटऑफ अंक नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top