UPPSC GIC Lecturer Admit Card 2026 : जारी, 1516 पदों के लिए 14 व 17 जून को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

Last Updated on 05/06/2026 5:54 PM by Prashant Shahi

UPPSC GIC Lecturer Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गवर्नमेंट इंटर कॉलेज लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1516 लेक्चरर पदों को भरा जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 14 जून और 17 जून 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इसलिए परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।

यूपीएसएससी गवर्नमेंट इंटर कॉलेज लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026

यूपीएसएससी ने GIC Lecturer (पुरुष एवं महिला शाखा) प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 04 जून 2026 को जारी कर दिए हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार भर्ती परीक्षा 14 जून और 17 जून 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या, जन्मतिथि अथवा अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा तिथि और महत्वपूर्ण निर्देश उपलब्ध हैं। परीक्षा से पहले ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड कर सभी जानकारियों की जांच कर लें।

UPPSC GIC Lecturer Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामयूपी गवर्नमेंट इंटर कॉलेज लेक्चरर भर्ती परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्याA-6/E-1/2025 
कुल पद1516
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी04 जून 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि14 – 17 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटuppsc.up.nic.in

एडमिट कार्ड में उपलब्ध महत्वपूर्ण विवरण

एडमिट कार्ड में सामान्यतः निम्न विवरण उपलब्ध होते हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश
  • श्रेणी एवं अन्य व्यक्तिगत विवरण

UPPSC GIC Lecturer Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर GIC Lecturer Admit Card 2026 लिंक क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज खुलने पर आवेदन संख्या व जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. अब स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा कोड दर्ज करें।
  5. सभी लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट करें
  6. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  7. सभी विवरण जांचें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  8. भविष्य के उपयोग हेतु प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

परीक्षा दिवस पर साथ ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए केवल एडमिट कार्ड पर्याप्त नहीं होगा। उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट (यदि उपलब्ध हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आयोग द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज

परीक्षा तिथि और समय की जानकारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा प्रवक्ता (एल/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 का आयोजन 14 जून और 17 जून 2026 को किया जाएगा। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार 13 विषयों की परीक्षा 14 जून 2026 को एक ही पाली में प्रदेश के 67 जनपदों में आयोजित होगी। वहीं मनोविज्ञान तथा अपराध विज्ञान एवं दण्डशास्त्र विषय की परीक्षा 17 जून 2026 को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

  • 14 जून 2026 (रविवार) – हिन्दी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, उर्दू, गणित, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र एवं रसायन विज्ञान।
  • समय : प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक
  • 17 जून 2026 (बुधवार)मनोविज्ञान विषय
  • समय : प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक
  • 17 जून 2026 (बुधवार)अपराध विज्ञान एवं दण्डशास्त्र विषय
  • समय : अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक

परीक्षा केंद्र पर पालन करने योग्य महत्वपूर्ण निर्देश

उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस पर आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें।
  • रिपोर्टिंग समय के बाद प्रवेश बंद किया जा सकता है।
  • एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित रहेगी।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ डिवाइस न ले जाएं।
  • पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है।
  • परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें।
  • आयोग के सभी निर्देशों का पालन करें।

UPPSC GIC Lecturer Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top