Last Updated on 04/12/2025 3:55 PM by Prashant Shahi
UPPSC PCS Prelims Result 2025 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के रिजल्ट को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट से अपने परिणाम की जाँच कर सकते हैं। इस वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपर अधीनस्थ सेवाएं प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लिया था, और अब सभी उम्मीदवार चयन की स्थिति जानने के लिए उत्सुक थे। इस आर्टिकल में आपको रिज़ल्ट चेक करने की प्रक्रिया से लेकर कट-ऑफ, चयन प्रक्रिया, मेरिट लिस्ट, Mains परीक्षा, और आगे की जानकारी देंगे।
UPPSC PCS Prelims Result 2025 : संक्षिप्त अवलोकन
| परीक्षा का नाम | अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 |
| आयोजन संस्था | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग |
| परीक्षा चरण | प्रीलिम्स परीक्षा |
| रिजल्ट जारी की तिथि | 01 दिसंबर 2025 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| अधिकारिक वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
परीक्षा व रिज़ल्ट का विस्तृत अवलोकन
UPPSC द्वारा आयोजित PCS परीक्षा को यूपी की सबसे प्रतिष्ठित राज्य सिविल सेवा परीक्षा माना जाता है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:
- Prelims (Objective Exam)
- Mains (Descriptive Exam)
- Interview / Personality Test
Prelims मुख्यतः स्क्रीनिंग परीक्षा होती है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को Mains के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इस वर्ष भी UPPSC ने प्रीलिम्स परीक्षा को निर्धारित पैटर्न के अनुसार सफलतापूर्वक आयोजित कराया और अब परिणाम जारी हो चुका है। और परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट की स्तिथि जाँच सकते हैं।
UPPSC PCS Pre Result 2025 कैसे देखें ?
UPPSC की वेबसाइट पर रिज़ल्ट चेक करते समय कई उम्मीदवारों को PDF खोजने या Roll Number देखने में दिक्कत आती है। नीचे दिए गए स्टेप्स बेहद सरल और सटीक हैं
- सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Important Alerts” या “Information Bulletin” में सेक्शन जाएं।
- यहां आपको UPPSC PCS Pre Result 2025 नाम का PDF लिंक मिलेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही रिज़ल्ट PDF खुल जाएगी।
- PDF में ऊपर परीक्षा का नाम, वर्ष और नोटिफिकेशन संख्या दी होती है।
- नीचे आपको चयनित उम्मीदवारों के Roll Numbers श्रेणीवार क्रम में मिलेंगे।
- यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप प्रीलिम्स के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
रिजल्ट में दी गयी जानकारी
रिज़ल्ट PDF में निम्नलिखित जरूरी जानकारियाँ उपलब्ध रहती हैं, और ये रिजल्ट पीडीऍफ़ आपके Mains फॉर्म भरते समय और बाद में दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपयोगी होती है।
- प्रीलिम्स परीक्षा का नाम और वर्ष
- परीक्षा का आयोजन व नोटिफिकेशन विवरण
- महत्वपूर्ण निर्देश और शर्तें
- रोल नंबर के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की सूची
- अगले चरण (Mains) के निर्देश
- किस आधार पर स्क्रीनिंग की गई है
- श्रेणीवार Total शॉर्टलिस्टेड candidates
प्रीलिम्स परीक्षा में मार्किंग सिस्टम
UPPSC PCS प्रीलिम्स दो पेपरों में आयोजित होता है, और Final Prelims Merit केवल GS-I के आधार पर बनाई जाती है। CSAT केवल पास या फेल के रूप में गिना जाता है।
Paper 1: General Studies (GS-I)
- कुल प्रश्न: 150
- कुल अंक: 200
- Negative Marking: Yes
Paper 2: CSAT (GS-II)
- क्वालीफाईंग प्रकृति का (केवल 33% आवश्यक)
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 200
जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया
रिज़ल्ट आने के बाद अब उम्मीदवारों को UPPSC PCS Mains 2025 के लिए तैयारी शुरू करनी चाहिए। Mains परीक्षा UPPSC का सबसे महत्वपूर्ण चरण है क्योंकि अंतिम मेरिट Mains + Interview के आधार पर तय होती है। मुख्य परीक्षा में सभी पेपर descriptive होते हैं, जिनमें उम्मीदवारों के गहरी समझ, विश्लेषण क्षमता और विषय ज्ञान का परीक्षण किया जाता है।
Mains Exam में शामिल पेपर
- Hindi
- Essay
- General Studies Paper 1
- General Studies Paper 2
- General Studies Paper 3
- General Studies Paper 4
- Optional Subject – Paper 1
- Optional Subject – Paper 2
मुख्य परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज
- प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड
- प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीऍफ़
- आधार कार्ड या कोई आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- शिक्षा प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक)
UPPSC PCS Prelims Result 2025 : महत्वपूर्ण लिंक
| प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट | क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | जॉइन करें |
