Last Updated on 06/04/2026 5:16 PM by Prashant Shahi
UPPSC RO ARO Final Result 2026 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 से जुडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 419 उम्मीदावारों का चयन आरओ और एआरओ के पदों पर किया जाएगा। अगर आपने इस परीक्षा में भाग लिया था, तो सिर्फ रिजल्ट देखना ही काफी नहीं है। आपको यह भी समझना जरूरी है कि मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद आगे क्या होगा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कैसे होगा, फाइनल चयन किन आधारों पर हुआ है।
लेटेस्ट अपडेट
यूपीपीएससी नें आरओ व एआरओ भर्ती 2023 का फाइनल परिणाम 06 अप्रैल 2026 को घोषित कर दिया हैं। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 में शामिल हुए उम्मीदवार अब अधिकारिक वेबसाइट पर जारी परिणाम पीडीऍफ़ में अपना नाम या रौल नंबर चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 02 व 03 फरवरी और हिंदी टाइपिंग टेस्ट 16 से 19 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किया गया था। चयनित हुए अभ्यर्थियों को अब मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
UPPSC RO ARO Final Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| परीक्षा का नाम | यूपीपीएससी आरओ, एआरओ भर्ती परीक्षा 2023 |
| आयोजन संस्था | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग |
| कुल पद | 419 |
| मुख्य परीक्षा तिथि | 02 – 03 फरवरी 2026 |
| टाइपिंग टेस्ट की तिथि | 16,17,18, 19 फरवरी 2026 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| रिजल्ट जारी की तिथि | 06 अप्रैल 2026 |
| अधिकारिक वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UPPSC RO ARO Final Result 2026 : कैसे चेक करें ?
कई उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले यही जानना चाहते हैं कि रिजल्ट आखिर चेक कैसे करें। नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं :
- सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Results / Candidate Login / Important Notices सेक्शन देखें।
- UPPSC RO Final Result 2026 या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- यदि लॉगिन आधारित रिजल्ट है, तो Registration Number, Date of Birth, Gender और Verification Code भरें।
- “Proceed” या संबंधित बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट / स्टेटस / चयन स्थिति दिखाई देगी।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का PDF/प्रिंट/स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
यूपीपीएससी आरओ/एआरओ भर्ती से जुडी जानकारी
UPPSC RO/ARO भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित हो गया है। इस भर्ती में कुल 419 रिक्त पद शामिल हैं। इनमें से 338 पद समीक्षा अधिकारी (RO) और 81 पद सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के लिए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 9 अक्टूबर 2023 से हुई थी। परीक्षा के लिए कुल 10,76,004 आवेदन मिले थे, जिनमें से प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 4,54,589 उम्मीदवार शामिल हुए। प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित हुई थी। बाद में पेपर लीक होने के कारण 27 जुलाई 2025 को दोबारा परीक्षा कराई गई।
रिजल्ट में क्या-क्या चेक करना चाहिए ?
सिर्फ “Qualified” या “Selected” देखकर आगे बढ़ जाना सही नहीं है। उम्मीदवारों को रिजल्ट में नीचे दी गई जानकारियां ध्यान से चेक करनी चाहिए :
- उम्मीदवार का नाम / रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
- कैटेगरी (General/OBC/SC/ST/EWS आदि)
- Selection Status
- Merit Position (यदि उपलब्ध हो)
- Document Verification / आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सूचना
- किसी प्रकार की Provisional Selection की शर्तें
अगर आपकी किसी डिटेल में गलती दिखती है, तो तुरंत आधिकारिक नोटिस और हेल्पडेस्क/आयोग के निर्देश देखें। यह छोटी गलती बाद में बड़ी समस्या बन सकती है।
मेरिट लिस्ट व फाइनल रिजल्ट विवरण
फाइनल मेरिट लिस्ट बनाते समय उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया गया जिन्होंने लिखित परीक्षा और आवश्यक स्किल/टाइपिंग टेस्ट सफलतापूर्वक पास किया। मेरिट लिस्ट सामान्यतः उम्मीदवारों के प्रदर्शन, श्रेणीवार रिक्तियों, आरक्षण नियमों और पात्रता शर्तों के आधार पर तैयार की जाती है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कुल 419 पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अब आगे दस्तावेज सत्यापन, विभाग आवंटन और नियुक्ति प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए।
चयनिय उम्मीदवारों के लिए आगे क्या होगा ?
फाइनल रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों के लिए अब अगला चरण दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और अन्य प्रशासनिक औपचारिकताएं होंगी। अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। सत्यापन के बाद आयोग/संबंधित विभाग द्वारा विभाग आवंटन, नियुक्ति सिफारिश और जॉइनिंग प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी प्रमाणपत्र
- UPPSC RO/ARO प्रवेश पत्र, फाइनल रिजल्ट व कॉल लेटर
- हाई स्कूल व इंटरमीडिएट मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- स्नातक की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड/वोटर आईडी/पैन कार्ड/अन्य फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज हालिया फोटो व हस्ताक्षर की कॉपी
- जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC) (यदि लागू हो)
- EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाणपत्र
- दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- भूतपूर्व सैनिक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
UPPSC RO ARO Final Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
