UPSC CAPF AC Recruitment 2026 : आवेदन लिंक सक्रीय, यहाँ देखें योग्यता, आयु, चयन प्रक्रिया व वेतनमान

Last Updated on 23/02/2026 9:14 AM by Prashant Shahi

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 : संघ लोक सेवा आयोग नें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर भर्ती के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू कर दी हैं। इस भर्ती के अंतर्गत BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB में असिस्टेंट कमांडेंट के 349 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए आगे सीएपीएफ भर्ती से जुडी अन्य जरुरी जानकारी जानें।

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थासंघ लोक सेवा आयोग
पद का नामअसिस्टेंट कमांडेंट
कुल पद349
आयु सीमा20 – 25 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि12 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाईटupsc.gov.in

पदों का विवरण

इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिक्तियों की संख्या बल-वार अलग-अलग निर्धारित की गई है और अभ्यर्थी पद से जुडी पूरी जानकरी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

पद का नामकुल रिक्तियाँ
BSF108
CRPF106
ITBP12
SSB53
CISF70

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • किसी भी स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce आदि) के ग्रेजुएट पात्र हैं।
  • अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते परीक्षा से पहले डिग्री प्राप्त कर लें।
  • डिग्री भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु सीमा : 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा : 25 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट
    • OBC वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट
    • SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु छूट का लाभ मिलेगा।
    • पूर्व सैनिकों और अन्य आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार अतिरिक्त आयु सीमा में छूट

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी₹200/- रुपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग₹00/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए
  • होमपेज पर जाकर मोबाईल नंबर या ईमेल आईडी से ओटीआर (OTR) पूरा करें।
  • लॉगिन करके UPSC CAPF AC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरणों को दोबारा जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • सफल सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट या PDF डाउनलोड करें।

चयन प्रक्रिया

यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाती है। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है, जिसमें दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद योग्य पाए गए अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाता है। अंतिम चरण में उम्मीदवारों का इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट लिया जाता है, जिसके आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा
  3. शारीरिक मानक परीक्षण
  4. मेडिकल टेस्ट
  5. इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट

जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो & हस्ताक्षर
  • स्नातक की मार्कशीट / प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस)
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए, यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (PwBD उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है, जो सबसे पहला और महत्वपूर्ण चरण होता है। लिखित परीक्षा में कुल दो प्रश्नपत्र (Paper 1 और Paper 2) शामिल होते हैं। पेपर 01 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय होता है जबकि पेपर 02 वर्णनात्मक प्रकृति का होता है। पेपर 01 केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है, और इसमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की पेपर 02 की कॉपी जांची जाती है। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होते हैं।

पेपर 01 :

  • कुल प्रश्न : 125 (वस्तुनिष्ठ)
  • कुल अंक : 250
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग
  • परीक्षा अवधि : 02 घंटे

पेपर 02 :

  • कुल प्रश्न : 07 (डिस्क्रिप्टिव)
  • कुल अंक : 200
  • परीक्षा अवधि : 03 घंटे

वेतनमान

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतनमान दिया जाता है। सभी को Pay Level-10 के अंतर्गत बेसिक सैलरी मिलती है। सेवा अवधि और पदोन्नति के साथ वेतन में निरंतर वृद्धि होती है। CAPF अधिकारियों को मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं।

रैंक के अनुसार वेतनमान

  • महानिदेशक : ₹2,25,000/-
  • अतिरिक्त महानिदेशक : ₹1,82,200 – ₹2,24,100/-
  • इंस्पेक्टर जनरल : ₹1,44,000 – ₹2,18,000/-
  • उप महानिरीक्षक : ₹1,31,000 – ₹2,16,600/-
  • वरिष्ठ कमांडेंट : ₹1,23,000 – ₹2,15,900/-
  • सेनानायक : ₹78,800 – ₹2,09,200/-
  • उप कमांडेंट : ₹67,700 – ₹2,08,700/-
  • सहायक कमांडेंट : ₹56,100 – ₹1,77,500/-

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top