UPSC ESE Pre Result 2026 : मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी, अभी देखें पूरी लिस्ट

Last Updated on 28/02/2026 8:16 AM by Prashant Shahi

UPSC ESE Pre Result 2026 : संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिगं सर्विस एग्जामिनेशन (ESE) प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 26 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीऍफ़ में अगली चरण मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रॉल नंबर और नाम शामिल हैं। जो उम्मीदवार ईएसई की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अब यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। प्री परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी अब 21 जून 2026 को आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

UPSC ESE Pre Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामयूपीएससी इंजीनियरिगं सर्विस एग्जामिनेशन प्री परीक्षा 2026
आयोजन संस्थासंघ लोक सेवा आयोग
कुल पद474
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा चरण प्रारंभिक परीक्षा
 परीक्षा की तिथि08 फरवरी 2026
रिजल्ट जारी की तिथि26 फरवरी 2026
अधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.in

UPSC ESE Pre Result 2026 : कैसे चेक करें ?

यूपीएससी इंजीनियरिगं सर्विस एग्जामिनेशन प्रारंभिक परीक्षा 2026 में भाग लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। और अभ्यर्थी भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

  1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाए
  2. अब होमपेज पर उपलब्ध “व्हाट्स न्यू” या “एग्जामिनेशन” सेक्शन पर जाएं
  3. “इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2026” रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  4. अब रिटेन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने पर पीडीऍफ़ स्क्रीन पर दिखाई देगा
  5. रिजल्ट PDF में अभ्यर्थी Ctrl + F का उपयोग करें अपना रॉल नंबर चेक करें
  6. परिणाम PDF में रोल नंबर मिलने पर आप मेन्स परीक्षा के लिए चयनित होंगे

ईएसई रिजल्ट पीडीऍफ़ में दर्ज विवरण

रिजल्ट पीडीऍफ़ में यूपीएससी ईएसई प्री परीक्षा परिणाम से सम्बंधित निम्नलिखित विवरण दर्ज हैं।

  • क्वालिफाई हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर
  • ब्रांच-वाइज़ लिस्ट (CE, ME, EE, E&T)
  • प्रारंभिक परीक्षा और रिजल्ट जारी की तिथि
  • मेन्स परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की विवरण
  • मेन्स परीक्षा तिथि या संबंधित आधिकारिक नोटिस
  • आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह

कितने अभ्यर्थी हुए मुख्य परीक्षा के लिए चयन ?

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 1,443 अभ्यर्थी UPSC ESE 2026 की मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। ऋषभ कबडवाल नें सिविल इंजीनियरिंग में, दीपक कुमार नें मैकेनिकल में, विकाश मालिक नें इलेक्ट्रिकल और अभिलाष नें इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन में पहला स्थान प्राप्त किया हैं। अब इन सभी चयनित उम्मीदवारों को आगामी मुख्य परीक्षा के आमंत्रित किया जायेगा, क्योंकि मेन्स परीक्षा ही अंतिम मेरिट और चयन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

डिसिप्लिन वाइज चयनित अभ्यर्थी :

  • सिविल इंजीनियरिंग : 578
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग : 420
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : 278
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन : 167

प्री परीक्षा रिजल्ट के बाद क्या होगा ?

प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अब ESE Mains परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा, जो 21 जून 2026 को यूपीएससी द्वारा आयोजित किया जायेगा। मेन्स परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होता है। मुख्य परीक्षा चरण में परीक्षा केंद्र या डिसिप्लिन बदलने की अनुमति नहीं होती।

मेन्स परीक्षा में प्रदर्शन सबसे निर्णायक होता है, क्योंकि इसके मार्क्स प्रीलिम्स (500 मार्क्स) के साथ जोड़कर आगे की शॉर्टलिस्टिंग की जाती है। मेन्स क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है और अंत में सभी चरणों के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाती है।

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस के लिए मेरिट सूची कैसे तैयार होगी।

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस की फाइनल मेरिट सूची तीनों चरणों के अंकों को जोड़कर तैयार होती है। सबसे पहले प्रीलिम्स के 500 अंक जोड़े जाते हैं, जो केवल शॉर्टलिस्टिंग नहीं बल्कि फाइनल स्कोर का हिस्सा होते हैं। इसके बाद मेन्स परीक्षा के 600 अंक शामिल किए जाते हैं, जो मेरिट निर्धारित करने में सबसे अधिक प्रभावशाली माने जाते हैं। अंत में इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट के 200 अंक जोड़े जाते हैं। इन तीनों चरणों के कुल 1300 अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की रैंक तय होती है।

UPSC ESE Pre Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोड (नाम)यहाँ क्लिक करें
रिजल्ट डाउनलोड (रौल नंबर)यहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह जानकारी यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन प्री रिजल्ट से संबंधित अधिकारिक पुष्टि पर आधारित है। किसी भी प्रकार की तिथि या नियम में बदलाव की अंतिम पुष्टि केवल संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही मानी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है, कि वे हमेशा आधिकारिक अपडेट को ही प्रमाणिक मानें।

यें भी पढ़ें..

RRB Section Controller Answer Key 2026 : देखें रिस्पांस शीट, यहाँ से करें उत्तर कुंजी चेक व आपत्ति दर्ज

AIIMS NORCET 10th Recruitment 2026 : नर्शिंग ऑफिसर भर्ती का आवेदन शुरू ! पात्रता और सैलरी देखें

UPSC ESE Pre Result 2026 : FAQs

Q1. क्या यूपीएससी द्वारा मुख्य परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा ?
उत्तर : हाँ, मेन्स के लिए अलग e-Admit Card डाउनलोड करना होगा।

Q2. अगर मैंने प्रीलिम्स में एक विषय में कम स्कोर किया है तो क्या मेन्स में कॉम्पेंसेट कर सकता हूँ ?
उत्तर : हाँ, मेन्स के 600 अंक सबसे निर्णायक हैं और स्कोर को काफी सुधार सकते हैं।

Q3. क्या प्रीलिम्स में उच्च रैंक वाले उम्मीदवारों को मेन्स में अतिरिक्त लाभ मिलता है ?
उत्तर : लाभ केवल शुरुआती स्कोर में होता है; फाइनल मेरिट तीनों चरणों पर आधारित है।

Q4. अगर मैं मेन्स में शामिल नहीं हो पाता तो क्या मेरा प्रीलिम्स परिणाम स्वतः रद्द हो जाता है ?
उत्तर : हाँ, मेन्स में उपस्थित न होने पर चयन प्रक्रिया यहीं समाप्त हो जाती है।

Scroll to Top