UPSC ESE Prelims Admit Card 2026 : प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड जारी। परीक्षा पैटर्न, निर्देश व डाउनलोड लिंक

Last Updated on 01/02/2026 3:35 PM by Prashant Shahi

UPSC ESE Prelims Admit Card 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने UPSC Engineering Services परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा भारत की सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न तकनीकी विभागों में इंजीनियरिंग पदों पर नियुक्ति की जाती है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।

UPSC ESE Prelims Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण

आयोजन संस्थासंघ लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामयूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी30 जनवरी 2026
परीक्षा की तिथि08 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.in

एडमिट कार्ड में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर निम्न विवरण अवश्य जांच लें, यदि इनमें किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को तुरंत UPSC से संपर्क करना चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • विषय (Branch)
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से संबंधित निर्देश

UPSC ESE Prelims Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएँ
  2. “UPSC ESE Prelims Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. निर्देश पढ़कर “Yes” पर क्लिक करें
  4. रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  5. “Submit” पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  6. PDF डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य है:

  • UPSC Engineering Services Prelims Admit Card 2026 की प्रिंट कॉपी
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar Card / Voter ID / PAN Card / Driving License)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

UPSC Engineering Services Prelims परीक्षा पैटर्न 2026

Prelims परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी :

Paper I – General Studies & Engineering Aptitude

  • समय : 2 घंटे
  • अंक : 200
  • विषय : General Studies, Engineering Aptitude, Quality, Ethics, Safety, Environment

Paper II – Engineering Discipline

  • समय : 3 घंटे
  • अंक : 300
  • ब्रांच : Civil / Mechanical / Electrical / Electronics & Telecommunication

दोनों पेपर Objective Type होंगे और Negative Marking लागू होगी।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुँचे
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, नोट्स प्रतिबंधित हैं
  • केवल ब्लैक बॉल पेन से OMR शीट भरें
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें
  • अनुशासनहीनता करने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है

UPSC Engineering Services Selection Process 2026

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरा किया जाता है :

  1. Preliminary Examination (Stage I) – Screening Test
  2. Main Examination (Stage II) – Written Exam
  3. Interview / Personality Test (Stage III) – Final Selection

Prelims क्वालिफाइंग होती है, जबकि Final मेरिट Mains + Interview से बनती है।

UPSC ESE Prelims Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top