UPSC NDA 02 Final Result 2026 जारी, यहाँ देखें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट और आगे की प्रक्रिया

Last Updated on 09/04/2026 9:02 AM by Prashant Shahi

UPSC NDA 02 Final Result 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नेवल अकादमी परीक्षा (II), 2025 का फाइनल रिजल्ट 08 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। यह परिणाम उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने लिखित परीक्षा और उसके बाद एसएसबी इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की थी। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Latest Update

यूपीएससी नें एनडीए और एनए 02 परीक्षा 2026 में सफल हुए अभ्यर्थी के रौल नंबर के साथ फाइनल रिजल्ट आज घोषित कर दिया हैं। मेरिट सूची में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर कुल 742 उम्मीदवार आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग के लिए क्वालीफाई हुए हैं। जिसकी लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों का कोर्स 2 जुलाई 2026 से शुरू होने की जानकारी पहले जारी लिखित परिणाम नोटिस में दी गई थी।

UPSC NDA 02 Final Result 2026 : Overview

परीक्षा का नामयूपीएससी एनडीए एनए 02 परीक्षा 2025
आयोजन संस्थासंघ लोक सेवा आयोग
कुल पद409
परीक्षा तिथि14 सितंबर 2025
रिजल्ट मोडऑनलाइन
फाइनल रिजल्ट जारी की तिथि08 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाइटhttps://upsc.gov.in/

UPSC NDA 02 Final Result 2026 कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. होमपेज या Examination सेक्शन में जाएँ।
  3. National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2025 लिंक खोलें।
  4. वहाँ Final Result PDF पर क्लिक करें।
  5. PDF खुलने के बाद अपना Roll Number या Name सर्च करें।
  6. भविष्य के उपयोग के लिए PDF डाउनलोड और सेव कर लें।

अगर आपका नाम/रोल नंबर लिस्ट में है, तो अब आपको अगले चरण की आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

रिजल्ट PDF में किन जानकारियों को चेक करें ?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सिर्फ अपना नाम देखकर रुकना नहीं चाहिए। उन्हें नीचे दी गई चीजें भी ध्यान से देखनी चाहिए :

  • Roll Number सही है या नहीं
  • Name spelling सही है या नहीं
  • Result संबंधित नोट/निर्देश
  • Course/Academy से जुड़ी जानकारी
  • आगे की reporting या joining instructions

कई बार उम्मीदवार रिजल्ट तो देख लेते हैं, लेकिन आगे की औपचारिकताओं को मिस कर देते हैं। यही गलती बाद में परेशानी का कारण बनती है।

चयनित उम्मीदवारों को अब आगे क्या करना होगा ?

UPSC NDA 02 Final Result 2026 में चयनित अभ्यर्थियों को अब आगे की प्रक्रिया के लिए UPSC और संबंधित रक्षा प्राधिकरण की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करें। सभी जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं-12वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, श्रेणी प्रमाणपत्र और मेडिकल/SSB से जुड़े कागजात तैयार रखें।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय रखें ताकि कोई जरूरी सूचना मिस न हो। Joining instructions, document verification, medical fitness और reporting schedule से जुड़ी अपडेट्स को समय पर फॉलो करना बेहद जरूरी है। Original documents सुरक्षित रखें।

NDA 2 Final Result 2026 के बाद कौन सा कोर्स जॉइन होगा ?

UPSC NDA 02 Final Result 2026 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को National Defence Academy के 156th Course और Indian Naval Academy के 118th Course में प्रवेश मिलेगा। यह चयन NDA & NA Examination (II), 2025 के आधार पर किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार संबंधित कोर्स की शुरुआत 02 जुलाई 2026 से होगी।

अभ्यर्थियों को उनके चयन, सेवा विकल्प और उपलब्ध सीटों के अनुसार Army, Navy या Air Force विंग में प्रवेश दिया जाएगा। Final allotment और joining instructions से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिस और आगे जारी होने वाले निर्देशों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

UPSC NDA 02 Final Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top