UPSSSC aGTA Recruitment 2026 : कृषि तकनीकी सहायक के 2759 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

Last Updated on 25/03/2026 2:14 PM by Prashant Shahi

UPSSSC aGTA Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के अंतर्गत कृषि तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई से 11 जून 2026 तक अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कृषि विभाग में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जो कृषि विषय से पढ़ाई कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है।

लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश राज्य में कृषि तकनीकी सहायक के 2759 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो गया हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार,कृषि तकनीकी सहायक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने UPSSSC PET में भाग लिया है और कृषि संबंधित योग्यता रखते हैं, वे 11 जून 2026 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती न केवल स्थिर सरकारी नौकरी का मौका देती है, बल्कि कृषि क्षेत्र में तकनीकी कार्य करने का भी अवसर प्रदान करती है।

UPSSSC aGTA Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामकृषि तकनीकी सहायक
कुल पद2759
आयु सीमा21 – 40 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि22 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11 जून 2026
अधिकारिक वेबसाईटupsssc.gov.in

पद का विवरण

UPSSSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार कृषि निदेशालय में प्राविधिक सहायक समूह-सी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 2759 पद विज्ञापित किए गए हैं। पद स्थायी प्रकृति के हैं। आरक्षण श्रेणी के अनुसार अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार आवेदन से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार पदों की जानकारी देखें।

श्रेणीपदों की संख्या
अनारक्षित1692
अनुसूचित जाति213
अनुसूचित जनजाति06
अन्य पिछड़ा वर्ग573
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग275
कुल पद2759

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। आमतौर पर निम्न प्रकार की योग्यता मांगी जाती है :

  • उम्मीदवार ने Agriculture/Agricultural Science/संबंधित विषय से स्नातक किया हो।
  • कुछ मामलों में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से डिग्री अनिवार्य होती है।
  • आयोग द्वारा तय समकक्ष योग्यता भी मान्य हो सकती है।
  • UPSSSC PET Score आवश्यक हो सकता है।

आयु सीमा

UPSSSC की भर्ती में आयु सीमा उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण शर्त होती है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम और अधिकतम आयु आयोग के नियमों के अनुसार तय की जाती है।

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को आयु में छूट : सरकारी नियमों के अनुसार
    • OBC वर्ग : 03 वर्ष
    • SC / ST वर्ग : 05 वर्ष
    • भूतपूर्व सैनिक/PwD : 10 वर्ष तक

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्कप्रक्रण संसाधन शुल्क
सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग₹00 /- रूपये₹25 /- रूपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति₹00/- रूपये₹25/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

चयन प्रक्रिया

उतर प्रदेश कृषि तकनीकि सहायक भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों की पात्रता UPSSSC PET 2025 स्कोर के आधार पर तय की जाएगी और शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के अनुसार मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र आदि की जांच होगी। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा। अंतिम मेरिट आयोग के नियमों और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर तैयार होगी।

  • प्रारंभिक पात्रता (PET Score)
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम चयन सूची

परीक्षा पैटर्न

UPSSSC Agriculture Technical Assistant भर्ती 2026 की मुख्य लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से वस्तुनिष्ठ (Objective) एवं बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इस प्रकार पेपर कुल 100 अंकों का आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट (2 घंटे) निर्धारित की गई है।

इस परीक्षा में ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) भी लागू रहेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक (0.25 अंक) काटे जाएंगे। प्रश्नपत्र में मुख्य रूप से कृषि विषय, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से प्रश्न शामिल होंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को विषयवार तैयारी के साथ-साथ समय प्रबंधन और सटीकता पर भी ध्यान देना चाहिए।

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
फसल विज्ञान2525
जैव तकनीकी, पादप प्रजनन एवं क्रॉप-फिजियोलॉजी1010
मृदा एवं जल संरक्षण1515
कृषि प्रसार55
कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं55
पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान55
कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान1515
उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी2020
कुल100100

UPSSSC aGTA Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया ध्यानपूर्वक पूरी करनी होगी, क्योंकि छोटी सी गलती भी फॉर्म रिजेक्ट होने का कारण बन सकती है। नीचे दिए निम्नलिखित चरणों का पालन करने अभ्यार्थों अपना आवेदन फॉर्म पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Recruitment/Notification सेक्शन में जाएं।
  3. Agriculture Technical Assistant Recruitment 2026 लिंक खोलें।
  4. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी/पासवर्ड प्राप्त करें।
  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  6. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन से पहले किन दस्तावेजों की जरूरत होगी ?

फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बहुत जरूरी है। इससे आवेदन प्रक्रिया आसान और त्रुटिरहित बनती है।

  • हाईस्कूल/इंटर की मार्कशीट
  • स्नातक डिग्री/मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • PET Score Card (यदि आवश्यक हो)

कृषि तकनिकी सहायक वेतन

कृषि तकनिकी सहायक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-4 पे मैट्रिक्स के तहत आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। इस पद के लिए न्यूनतम मूल वेतन ₹25,500 और अधिकतम वेतन ₹81,100 निर्धारित किया गया है। यह पद स्थायी प्रकृति का है। मूल वेतन के अलावा चयनित उम्मीदवारों को समय-समय पर लागू महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

  • पे लेवल : लेवल-4
  • वेतनमान : ₹25,500 से ₹81,100
  • पद का प्रकार : स्थायी
  • अतिरिक्त लाभ : DA, HRA, TA एवं अन्य भत्ते

किन उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती खास है ?

यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद है जो :

  • कृषि विषय से ग्रेजुएट हैं
  • उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी चाहते हैं
  • फील्ड और टेक्निकल वर्क में रुचि रखते हैं
  • स्थायी और सम्मानजनक सरकारी करियर की तलाश में हैं

अगर आपकी तैयारी सही दिशा में है, तो यह भर्ती आपके करियर को मजबूत आधार दे सकती है।

UPSSSC aGTA Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top