UPSSSC ASO Recruitment 2026 : 929 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें यूपी एएसओ भर्ती की पूरी डिटेल

Last Updated on 22/04/2026 2:47 PM by Prashant Shahi

UPSSSC ASO Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) भर्ती के तहत सरकारी नौकरी का शानदार अवसर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 929 पदों को भरा जाएगा, जो Statistics और Data Analysis फील्ड के उम्मीदवारों के लिए खास है। अगर आप उत्तर प्रदेश में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है, इसलिए वैध पीईटी 2025 वाले योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें।

ताजा अपडेट

यूपीएसएससी सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है और उम्मीदवार 11 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 929 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। PET स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें और आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। यह भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर है।

UPSSSC ASO Recruitment 2026 : भर्ती का संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामसहायक सांख्यिकी अधिकारी
कुल पद929
आयु सीमा21 – 40
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि21 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11 मई 2026
अधिकारिक वेबसाईट upsssc.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

ASO भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए :

अनिवार्य योग्यता :

  • Statistics / Mathematics / Economics में Graduation या Post Graduation
  • कंप्यूटर की बेसिक जानकारी

अतिरिक्त योग्यता :

  • Data Analysis या Survey Field का अनुभव
  • Statistical Software (जैसे SPSS, Excel) का ज्ञान

Smart Tip : अगर आपके पास Statistics की डिग्री है, तो यह भर्ती आपके लिए सबसे बेहतर मैच है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹25/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹25/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

UPSSSC ASO Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें :

  1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “ASO Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन करें (यदि पहले से नहीं किया है)
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क जमा करें
  7. फॉर्म को सबमिट कर प्रिंट निकाल लें

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सहायक सांख्यिकी अधिकारी में चयन प्रक्रिया चरणबद्ध और मेरिट आधारित होती है। सबसे पहले उम्मीदवारों को पीईटी के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। केवल योग्य और कटऑफ पार करने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण मेंस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है। मुख्य परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें Statistics, Mathematics और General Awareness से संबंधित सवाल होते हैं।

इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है, जहां उनकी शैक्षणिक योग्यता और अन्य प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। अंतिम चयन पूरी तरह मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाता है, इसलिए दोनों चरणों में सावधानी और सटीक तैयारी बेहद जरूरी है।

परीक्षा पैटर्न

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित ASO भर्ती परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न की स्पष्ट समझ होना बेहद जरूरी है। सही एग्जाम पैटर्न जानने से आप अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकते हैं और समय प्रबंधन बेहतर कर सकते हैं। यह परीक्षा मुख्य रूप से ऑब्जेक्टिव (MCQ) आधारित होती है, जिसमें विषयवार प्रश्न पूछे जाते हैं।

परीक्षा पैटर्न की मुख्य विशेषताएं :

  • परीक्षा तीन भागों में आयोजित की जाती है
  • कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है
  • कुल अंक : 100
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए : 01 अंक
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 नेगेटिव मार्किंग लागू होती है
  • परीक्षा की कुल अवधि 02 घंटे होती है
  • प्रश्न प्रकार : बहुविकल्पीय (MCQ)

वेतनमान

ASO पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और भत्ते मिलते हैं :

  • Pay Level : Level-6
  • अनुमानित सैलरी : ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रति माह

अन्य लाभ :

  • DA (Dearness Allowance)
  • HRA (House Rent Allowance)
  • मेडिकल सुविधा
  • पेंशन योजना

यह एक स्थिर और लंबी अवधि का करियर विकल्प है।

UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top