UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2026 : आउट, ऐसे करें डाउनलोड व फिजिकल टेस्ट डिटेल जानें

Last Updated on 05/02/2026 10:46 AM by Prashant Shahi

UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक भर्ती 2026 के लिए फिजिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और लिखित/प्रारंभिक चरण में सफल घोषित हुए थे, वे अब अपना PET एडमिट कार्ड यूपीएसएसएससी की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। वन रक्षक भर्ती की फिजिकल परीक्षा 10 – 19 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण

आयोजन संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
परीक्षा का नामयूपीएसएसएससी वन रक्षक फिजिकल परीक्षा 2026
कुल पद709
एडमिट कार्ड जारी04 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि10 – 19 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

PET एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी ?

UPSSSC Forest Guard PET Admit Card पर निम्न विवरण दिए होंगे –

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा (PET) की तारीख
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • फोटो और सिग्नेचर
  • PET से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

यदि इन जानकारियों में किसी प्रकार की गलती (नाम, फोटो, DOB आदि) दिखाई दे तो तुरंत आयोग से संपर्क करें।

UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Forest Guard PET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  5. इसे डाउनलोड करें और कम से कम 2 प्रिंटआउट निकाल लें।

यूपी वन रक्षक फिजिकल परीक्षा पैटर्न

UPSSSC Forest Guard भर्ती के लिए Physical Standard Test (PST) निम्न प्रकार हैं । पुरुष अभ्यर्थियों में Unreserved/SEBC वर्ग के लिए न्यूनतम ऊँचाई 168 सेमी, बिना फुलाए छाती 84 सेमी और फुलाने पर 91 सेमी निर्धारित है। वहीं SC/ST वर्ग के लिए ऊँचाई 160 सेमी, बिना फुलाए छाती 82 सेमी और फुलाने पर 87 सेमी रखी गई है।

महिला अभ्यर्थियों में Unreserved/SEBC के लिए न्यूनतम ऊँचाई 152 सेमी तथा SC/ST के लिए 147 सेमी तय की गई है। महिलाओं के लिए छाती की माप नहीं की जाएगी। PST एक क्वालिफाइंग टेस्ट है, मानक पूरे न करने पर अभ्यर्थी अयोग्य घोषित होगा।

Physical Efficiency Test (PET) की जानकारी –

  • पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है
  • पुरुष अभ्यर्थियों को 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी
  • महिला अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर की दूरी पूरी करनी होगी
  • सभी अभ्यर्थियों को यह दूरी 4 घंटे में पूरी करनी होगी
  • परीक्षा के दौरान 10 किलोग्राम वजन उठाकर चलना अनिवार्य होगा

PET के दिन साथ ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

Forest Guard PET में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ ले जाने होंगे, इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  • UPSSSC Forest Guard PET Admit Card (प्रिंट कॉपी)
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • यदि आयोग ने मांगा हो तो मेडिकल प्रमाण पत्र

PET के दिन जरूरी निर्देश

अभ्यर्थियों को PET केंद्र पर निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:

  • रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें, ताकि दौड़/वॉक में परेशानी न हो।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ न ले जाएं।
  • किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पर आपको अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
  • स्वास्थ्य ठीक न होने की स्थिति में पहले डॉक्टर से परामर्श कर लें।

UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top