UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026 : नोटिफिकेशन जारी, योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया जानें

Last Updated on 22/05/2026 9:34 AM by Prashant Shahi

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026 के तहत 209 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास मौका है जो फिजिकल फिटनेस के साथ सरकारी सेक्टर में स्थायी करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होकर 09 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

लेटस्ट अपडेट

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी, और उम्मीदवार 09 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने इस भर्ती के तहत कुल 209 पदों को भरा जाना तय किया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म जरूर भर लें। साथ ही, आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, फिजिकल मानदंड और जरूरी दस्तावेजों को ध्यान से जांच लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या न हो।

UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026 : भर्ती का संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामहवालदार इंस्ट्रक्टर
कुल पद209
आयु सीमा18 – 40
योग्यताइंटरमीडिएट
आवेदन प्रारंभ की तिथि19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि09 जुलाई 2026
अधिकारिक वेबसाईट upsssc.gov.in

पद का विवरण

वर्गरिक्तियां
अनारक्षित88
अनुसूचित जाति39
अनुसूचित जनजाति05
अन्य पिछड़ा वर्ग57
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग20
कुल पद209

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।

आवश्यक योग्यता :

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
  • समकक्ष योग्यता भी मान्य होगी

अधिमानी :

निम्नलिखित योग्यताओं वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी :

  • प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में कम से कम 2 वर्ष की सेवा
  • NCC ‘B’ सर्टिफिकेट धारक
  • होमगार्ड संगठन में कम से कम 3 वर्ष की सेवा

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • आयु में छूट :
    • SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट
    • होमगार्ड स्वयंसेवकों को (कम से कम 3 वर्ष सेवा) अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹25/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹25/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

चयन प्रक्रिया

UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। अभ्यर्थियों को प्रत्येक चरण सफलतापूर्वक पास करना होगा। शॉर्ट एक्स्प्लनेशन के साथ चयन प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • शॉर्टलिस्टिंग : सबसे पहले UP PET 2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को अगले चरण में बुलाया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा : शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान और उत्तर प्रदेश सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • शारीरिक माप परीक्षण : लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लंबाई, सीना (पुरुष अभ्यर्थियों के लिए) आदि निर्धारित मानकों के अनुसार जांची जाएगी।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा : उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता की जांच रनिंग और अन्य फिटनेस मानकों के माध्यम से की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : अंतिम चरण में शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन होगा।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट : सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026 : आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले आधिकारिक UPSSSC वेबसाइट पर जाएं।
  2. उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके लॉिन करें।
  3. UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026 आवेदन लिंक खोलें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  5. शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक विवरण सही दर्ज करें।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  8. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

जरूरी दस्तावेज

  • हाई स्कूल प्रमाण पत्र
  • इंटरमीडिएट मार्कशीट
  • UP PET 2025 स्कोर कार्ड
  • वैध पहचान पत्र।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • रंगीन फोटो और हस्ताक्षर
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र

वेतनमान

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को सरकारी वेतनमान (Pay Level-3) के तहत सैलरी दी जाएगी। यह नौकरी न सिर्फ स्थिर आय देती है, बल्कि लंबे समय में प्रमोशन और अन्य सरकारी लाभ भी सुनिश्चित करती है।

  • पे लेवल : Level-3
  • प्रारंभिक वेतन : ₹21,700 प्रति माह
  • अधिकतम वेतन : ₹69,100 प्रति माह
  • अतिरिक्त भत्ते :
    • महंगाई भत्ता (DA)
    • मकान किराया भत्ता (HRA)
    • यात्रा भत्ता (TA)
  • अन्य सरकारी सुविधाएं

UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top