UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026 : नोटिफिकेशन जारी, योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

Last Updated on 21/04/2026 2:43 PM by Prashant Shahi

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026 के तहत 209 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास मौका है जो फिजिकल फिटनेस के साथ सरकारी सेक्टर में स्थायी करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होकर 09 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

लेटस्ट अपडेट

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 09 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने इस भर्ती के तहत कुल 209 पदों को भरा जाना तय किया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म जरूर भर लें। साथ ही, आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, फिजिकल मानदंड और जरूरी दस्तावेजों को ध्यान से जांच लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या न हो।

UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026 : भर्ती का संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामहवालदार इंस्ट्रक्टर
कुल पद209
आयु सीमा18 – 40
योग्यताइंटरमीडिएट
आवेदन प्रारंभ की तिथि19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि09 जुलाई 2026
अधिकारिक वेबसाईट upsssc.gov.in

पद का विवरण

वर्गरिक्तियां
अनारक्षित88
अनुसूचित जाति39
अनुसूचित जनजाति05
अन्य पिछड़ा वर्ग57
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग20
कुल पद209

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।

आवश्यक योग्यता :

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
  • समकक्ष योग्यता भी मान्य होगी

अधिमानी :

निम्नलिखित योग्यताओं वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी :

  • प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में कम से कम 2 वर्ष की सेवा
  • NCC ‘B’ सर्टिफिकेट धारक
  • होमगार्ड संगठन में कम से कम 3 वर्ष की सेवा

Note : ये अनिवार्य नहीं हैं, लेकिन चयन में फायदा मिल सकता है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • आयु में छूट :
    • SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट
    • होमगार्ड स्वयंसेवकों को (कम से कम 3 वर्ष सेवा) अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹25/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹25/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

चयन प्रक्रिया

हवालदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले PET-2025 स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसमें रिक्तियों के लगभग 15 गुना उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए बुलाए जाएंगे। इसके बाद 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

सफल उम्मीदवारों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए बुलाया जाएगा, जहां ऊंचाई और छाती मापी जाएगी। इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में दौड़ पूरी करनी होगी। अंत में दस्तावेज सत्यापन के बाद फाइनल चयन किया जाएगा।

UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026 : आवेदन कैसे करें

  1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Havaldar Instructor Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन करें
  4. फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  5. आवेदन शुल्क जमा करें
  6. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट लें

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • फोटो और सिग्नेचर
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र

वेतनमान

UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को सरकारी वेतनमान (Pay Level-3) के तहत सैलरी दी जाएगी। यह नौकरी न सिर्फ स्थिर आय देती है, बल्कि लंबे समय में प्रमोशन और अन्य सरकारी लाभ भी सुनिश्चित करती है।

  • पे लेवल : Level-3
  • प्रारंभिक वेतन : ₹21,700 प्रति माह
  • अधिकतम वेतन : ₹69,100 प्रति माह
  • अतिरिक्त भत्ते :
    • महंगाई भत्ता (DA)
    • मकान किराया भत्ता (HRA)
    • यात्रा भत्ता (TA)
  • अन्य सरकारी सुविधाएं

UPSSSC Havaldar Instructor Bharti 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top