Last Updated on 24/05/2026 8:40 AM by Prashant Shahi
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 21 मई 2026 को आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया है। उम्मीदवार 22 मई से 28 मई 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन ऑब्जेक्शन सबमिट कर सकते हैं। आंसर की से उम्मीदवार अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।
लेटेस्ट अपडेट : यूपीपीएससी लेखपाल उत्तर कुंजी जारी
UPSSSC द्वारा आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी 22 मई को उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित हुई थी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने सही और गलत उत्तरों का विश्लेषण कर सकते हैं। इससे रिजल्ट से पहले प्रदर्शन का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी। आयोग ने साथ ही आपत्ति विंडो भी सक्रिय कर दी है। जिन उम्मीदवारों को किसी उत्तर पर आपत्ति है, वे 28 मई 2026 तक अपनी चुनौती दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
| परीक्षा का नाम | यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 7994 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| परीक्षा की तिथि | 21 मई 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी की तिथि | 22 मई 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की तिथि | 28 मई 2026 तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026 : डाउनलोड कैसे करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं :
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “Answer Key” सेक्शन खोलें।
- “UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना आवश्यक लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- स्क्रीन पर Answer Key PDF खुल जाएगी।
- अब उतर कुंजी PDF डाउनलोड करें।
- भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026 : आपत्ति कैसे दर्ज करें ?
यदि उम्मीदवारों को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वे निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Answer Key Objection” लिंक खोलें।
- UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026 विकल्प चुनें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें।
- सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण अपलोड करें।
- दर्ज जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट करें।
- कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड या प्रिंट कर सुरक्षित रखें।
आपत्ति दर्ज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
उत्तर कुंजी पर चैलेंज करते समय उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए :
- केवल निर्धारित अवधि में ही आपत्ति स्वीकार होगी।
- प्रमाण के बिना Challenge अस्वीकार किया जा सकता है।
- गलत जानकारी देने पर आपत्ति निरस्त हो सकती है।
- अंतिम तिथि 28 मई 2026 के बाद लिंक बंद हो सकता है।
- केवल आधिकारिक पोर्टल से Challenge करें।
- Submit करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
संभावित अंक कैसे निकालें ?
उम्मीदवार UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026 जारी होने के बाद अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक मार्किंग स्कीम का उपयोग करें। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक, गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग, जबकि छोड़े गए प्रश्न पर 0 अंक दिए जाएंगे। कुल परीक्षा 100 अंकों की थी।
स्कोर निकालने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं :
- उत्तर कुंजी से अपने सही उत्तरों की संख्या गिनें।
- गलत उत्तरों की संख्या अलग नोट करें।
- छोड़े गए प्रश्नों की संख्या जांच लें।
- सही उत्तर × 1 अंक जोड़ें।
- गलत उत्तर × 0.25 अंक घटाएं।
- अंतिम प्राप्त अंक आपका संभावित स्कोर होगा।
उदाहरण : यदि 80 उत्तर सही और 12 गलत हैं, तो स्कोर = 80 – (12 × 0.25) = 77 अंक। इससे रिजल्ट से पहले संभावित प्रदर्शन का अनुमान लगाया जा सकता है।
UPSSSC Lekhpal Result 2026 कब आएगा ?
UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026 जारी होने के बाद फिलहाल आयोग द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 28 मई 2026 तक चलेगी। इसके बाद आयोग सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और फाइनल उत्तर कुंजी जारी करेगा। उत्तरप्रदेश लेखपाल रिजल्ट जून 2026 महीने में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकेंगे।
UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| उत्तर कुंजी डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| उत्तर कुंजी नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
