UPSSSC PET Result 2026 : एनफोर्समेंट कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड पीईटी रिजल्ट आउट, तुरंत करें चेक, यहाँ देखें

Last Updated on 05/05/2026 7:30 AM by Prashant Shahi

UPSSSC PET Result 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एनफोर्समेंट कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार एनफोर्समेंट कांस्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड पीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अब अपना परिणाम यूपीएसएसएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर PDF के माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में संबंधित पोस्ट के लिए सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। इस भर्ती अभियान के तहत फारेस्ट गार्ड, वाइल्डलाइफ गार्ड और एनफोर्समेंट कांस्टेबल के सैकड़ों पदों पर भर्ती की जाएगी।

लेटेस्ट अपडेट

यूपीएसएसएससी ने 30 अप्रैल 2026 को एनफोर्समेंट कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड पीईटी रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। इस भर्ती के तहत फॉरेस्ट गार्ड के 693 पद, वाइल्ड लाइफ गार्ड के 16 पद और एनफोर्समेंट कांस्टेबल के 477 पद भरे जाएंगे। पीईटी रिजल्ट के बाद एनफोर्समेंट कांस्टेबल के 3165 और फॉरेस्ट गार्ड व वाइल्ड लाइफ गार्ड के लिए 2993 उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट upsssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

UPSSSC PET Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामयूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
कुल पद693 (फॉरेस्ट गार्ड), 16 (वाइल्ड लाइफ गार्ड), 477 (एनफोर्समेंट कांस्टेबल)
चयनित अभ्यार्थी3165 (एनफोर्समेंट कांस्टेबल), 2993 (फॉरेस्ट गार्ड-वाइल्ड लाइफ गार्ड)
रिजल्ट मोडऑनलाइन
पीईटी परीक्षा की तिथि22 फरवरी 2026
रिजल्ट जारी की तिथि30 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाइटwww.ssc.gov.in

UPSSSC PET Result 2026 : कैसे चेक करें ?

रिजल्ट देखने में गलती मत करना, कई कैंडिडेट यहीं गड़बड़ कर देते हैं :

  1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें
  2. होमपेज पर “PET Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. स्क्रीन पर रिजल्ट PDF ओपन हो जाएगा
  4. डाउनलोड बटन पर क्लिक करके PDF सेव करें
  5. Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर/नाम सर्च करें
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें

परिणाम PDF में दर्ज मुख्य जानकारी

  • यूपीएसएसएससी द्वारा विज्ञापन संख्या 04-परीक्षा/2023 के तहत भर्ती
  • एनफोर्समेंट कांस्टेबल के कुल 477 पदों पर चयन प्रक्रिया
  • लिखित परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित
  • लिखित परीक्षा के आधार पर 6060 उम्मीदवार PET के लिए शॉर्टलिस्ट
  • शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा 22 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित
  • पीईटी में 3165 उम्मीदवार सफल, 1468 असफल और 1427 अनुपस्थित
  • सफल उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा
  • चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई

कटऑफ और कॉम्पिटिशन

इस भर्ती में कॉम्पिटिशन काफी हाई रहा क्योंकि सीमित पदों के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए। लिखित परीक्षा के बाद 6060 अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया गया, जिनमें से केवल 3165 उम्मीदवार ही सफल हो सके—यानी लगभग आधे उम्मीदवार बाहर हो गए। इससे स्पष्ट है कि चयन प्रक्रिया काफी टफ रही।

Expected Cut Off Range :

  • General : 70–80%
  • OBC : 65–75%
  • SC/ST : 55–65%

आगे क्या होगा ?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा PET क्वालिफाई करने के बाद अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण शुरू होंगे। सबसे पहले शारीरिक मानक परिक्षण (PST) होगा, जिसमें उम्मीदवारों की हाइट, चेस्ट और वेट की जांच की जाएगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परिक्षण लिया जाएगा, जिसमें रनिंग, लॉन्ग जंप व अन्य फिजिकल एक्टिविटी शामिल हो सकती हैं।

इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा, जहां उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी, जो लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट प्रदर्शन और कैटेगरी-वाइज कटऑफ के आधार पर तैयार की जाएगी।

UPSSSC PET Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

प्रवर्तन कांस्टेबल रिजल्टयहाँ क्लिक करें
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक रिजल्टयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top