UPTET Admit Card 2026 जारी, 02 से 04 जुलाई तक होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड और जानें परीक्षा निर्देश

Last Updated on 30/06/2026 10:37 PM by Prashant Shahi

UPTET Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा उत्तर प्रदेश में प्राथमिक (Class 1–5) और उच्च प्राथमिक (Class 6–8) स्तर पर शिक्षक पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।

UPTET Admit Card 2026 लिंक एक्टिव

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 30 जून 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर हॉल टिकट उपलब्ध करा दिया है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार Paper 1 और Paper 2 दोनों के लिए आवेदन किए हैं, उन्हें दोनों पेपर का एडमिट कार्ड अलग-अलग डाउनलोड करना होगा।

एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले इसे डाउनलोड करके सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।

UPTET Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी की तिथि30 जून 2026
परीक्षा की तिथि02 से 04 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटupessc.up.gov.in

UPTET Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

यदि आपने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. होमपेज पर UPTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. परीक्षा (Paper 1 / Paper 2) चुनें।
  4. Registration Number या Mobile Number दर्ज करें।
  5. अपना नाम / पिता का नाम और जन्मतिथि भरें।
  6. Security Code दर्ज करके Submit करें।
  7. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  8. PDF डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

UPTET Exam Schedule 2026 : परीक्षा विवरण

UPTET परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित होगी। रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें क्योंकि लेट एंट्री की अनुमति नहीं होगी।

02 जुलाई 2026 :

  • Shift 1: 09:30 AM – 12:00 PM (Upper Primary)
  • Shift 2: 02:30 PM – 05:00 PM (Upper Primary)

03 जुलाई 2026 :

  • Shift 1: 09:30 AM – 12:00 PM (Upper Primary)
  • Shift 2: 02:30 PM – 05:00 PM (Primary)

04 जुलाई 2026 :

  • Shift 1: 09:30 AM – 12:00 PM (Primary)

एडमिट कार्ड पर कौन-कौन सी जानकारी चेक करें ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई जानकारी अवश्य जांचें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • शिफ्ट टाइमिंग
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • अभ्यर्थियों की श्रेणी
  • महत्वपूर्ण निर्देश
  • अन्य परीक्षा संबधी विवरण

यदि किसी जानकारी में त्रुटि मिले तो तुरंत आयोग से संपर्क करें।

UPTET परीक्षा पैटर्न 2026

UPTET 2026 परीक्षा दो पेपर (Paper 1 और Paper 2) में आयोजित होगी। Paper 1 कक्षा 01 से 05 और Paper 2 कक्षा 06 से 08 के शिक्षक पदों के लिए है। परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

  • कुल 2 पेपर आयोजित होंगे
  • प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे
  • कुल अंक 150 निर्धारित हैं
  • प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा
  • परीक्षा अवधि 02 घंटे 30 मिनट होगी
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं होगी

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पाने के लिए अभ्यार्थी निम्न दस्तावेज साथ रखें।

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस
  • ब्लू या ब्लैक बॉल पेन
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)

UPTET Qualifying Marks 2026 : आहर्ता अंक

परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक :

  • General Category : 90/150 (60%)
  • OBC / SC / ST / PwD : 82/150 (55%)

जो उम्मीदवार निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करेंगे उन्हें पात्रता प्रमाणपत्र मिलेगा।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें ताकि एंट्री प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो ID साथ ले जाना अनिवार्य है, बिना इसके प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • परीक्षा हॉल में केवल ब्लैक या ब्लू बॉल पेन ही उपयोग करें।मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित हैं।
  • OMR शीट पर रोल नंबर और अन्य विवरण सावधानी से भरें।
  • प्रश्नपत्र मिलने के बाद पहले सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि पर कार्रवाई हो सकती है।
  • परीक्षा समाप्त होने तक सीट न छोड़ें और निरीक्षक के निर्देशों का पालन करें।

UPTET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top