UPTET Notification 2026 : नोटिफिकेशन जारी, 27 मार्च से आवेदन शुरू, पात्रता, फीस, परीक्षा पैटर्न पूरी जानकारी

Last Updated on 22/03/2026 11:48 AM by Prashant Shahi

UPTET Notification 2026 : उत्तर प्रदेश टीईटी का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग नें यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यूपी टीईटी 2026 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 27 मार्च 2026 से पजीकरण कर सकेंगे। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है, जो प्राथमिक (कक्षा 1–5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) स्तर पर सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश टीईटी अधिकारिक अधिसूचना 2026 : लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग नें यूपी टीईटी 2026 के लिए अधिसूचना प्रकाशित कर दिया हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 27 मार्च 2026 से शुरु की जाएगी। शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट upessc.up.gov.in के जरिए 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश टीईटी 2026 की परीक्षा ऑफलाइन मोड में 02 से 04 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

UPTET Notification 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश टीईटी 2026
संचालन निकायउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
विज्ञापन संख्या01/UPTET/2026
आवेदन मोडऑनलाइन
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि27 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाइटupessc.up.gov.in

यूपी टीईटी 2026 : पात्रता मानदंड

प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 – 05)

  • एनसीटीई (NCTE) मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक और प्रारम्भिक शिक्षा में 02 वर्ष का डिप्लोमा (D.El.Ed/BTC)
  • डिस्टेंस मोड में से किया गया स्नातक और D.El.Ed भी मान्य होगा
  • आरसीआई मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक और विशेष शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (D.Ed Special Education)
  • सामान्य रूप से स्नातक और समकक्ष योग्यता में कम से कम 50% अंक होने चाहिए

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 – 08)

  • एनसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक और प्रारम्भिक शिक्षा में 02 वर्ष का डिप्लोमा (D.El.Ed/BTC)
  • स्नातक योग्यता में कम से कम 50 अंक और साथ में 01 वर्षीय बीएड की डिग्री
  • इंटरमीडिएट (10+2) में 50% अंको के साथ 04 वर्षीय बीएड की डिग्री
  • इंटरमीडिएट (10+2) में 50% अंको के साथ 04 वर्षीय बी.ए.इ.डी या बी.एस.इ.डी की डिग्री

महत्वपूर्ण तिथियाँ

नोटिफिकेशन जारी की तिथि20 मार्च 2026
आवेदन प्रारंभ की तिथि27 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 अप्रैल 2026
आवेदन फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि01 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी की तिथि30 जून 2026
परीक्षा की तिथि02, 03, 04, जुलाई 2026
रिजल्ट जारी की तिथिअभी जारी नहीं

UPTET Application Fee 2026 : आवेदन शुल्क

श्रेणीएक पेपरदोनों पेपर
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹1000/- रूपये₹1000/- रूपये
एससी/एसटी₹500/- रूपये₹500/- रूपये
दिव्यांग₹300/- रूपये₹300/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

आवेदन फॉर्म भरने से पहले नीचे दिए गए सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखें, ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो।

  • पासपोर्ट साइज फोटो & हस्ताक्षर
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी)
  • 10वीं/12वीं मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन/B.Ed/D.El.Ed सर्टिफिकेट
  • ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (D.El.Ed/BTC/B.Ed/ आदि)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा पैटर्न 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर 01 (कक्षा 01-05) के लिए जबकि पेपर 02 (कक्षा 06-08) के लिए होगा। दोनों पेपर की अवधि कुल 150 मिनट की होगी।परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे। दोनों पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा, यानी कुल 150 अंक निर्धारित हैं। इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्न पत्र का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगा। (केवल भाषा विषय को छोड़कर)।

UPTET 2026 Paper 01 (प्राथमिक स्तर : कक्षा 01–05)

विषयप्रश्नअंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधि3030
भाषा प्रथम (हिंदी)3030
भाषा द्वितीय (अंग्रेजी / उर्दू / संस्कृत)3030
गणित (अनिवार्य)3030
पर्यावरण अध्ययन3030
कुल150150

UPTET 2026 Paper 02 (उच्च प्राथमिक स्तर : कक्षा 06–08)

विषयप्रश्नअंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधि3030
भाषा प्रथम (हिंदी)3030
भाषा द्वितीय (अंग्रेजी / उर्दू / संस्कृत)3030
गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन
(अन्य विषय शिक्षक के लिए – इनमें से कोई एक)
6060
कुल150150

UPTET 2026 न्यूनतम आहर्ता अंक

UPTET 2026 में उम्मीदवारों को पात्र घोषित होने के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यह परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है और इसमें श्रेणी के अनुसार अलग-अलग क्वालिफाइंग मार्क्स तय किए गए हैं। UPTET केवल पात्रता परीक्षा है, इसे पास करने से नौकरी नहीं मिलती, बल्कि शिक्षक भर्ती में आवेदन करने की योग्यता प्राप्त होती है।

  • सामान्य वर्ग :
    • 150 में से 90 अंक (60%) आवश्यक
  • आरक्षित वर्ग :
    • 150 में से 82 अंक (55%) आवश्यक

UPTET Online Form 2026 : आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट uptet.upessc.org/otr/ पर जाएं और Apply/Registration लिंक खोलें।
  2. नए यूजर “नया पंजीकरण” पर क्लिक करके नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें और व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. पेपर चयन करें – Paper 1, Paper 2 या दोनों, अपनी पात्रता अनुसार।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/UPI) से आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड/प्रिंट करें।

UPTET Notification 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top