Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 : आवेदन 01 मार्च से शुरू, जानें पात्रता और आवेदन लिंक

Last Updated on 25/02/2026 4:28 PM by Prashant Shahi

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 : बिहार केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) नें विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत बिहार पुलिस में कांस्टेबल ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। पुलिस बल में टेक्निकल पदों से जुडी कार्यो के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सीएसबीसी की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 01 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सिपाही (प्रचालक) के कुल 993 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाबिहार केंद्रीय चयन पर्षद
पद का नाम सिपाही (प्रचालक)
कुल पद933
आयु सीमा18 – 30 वर्ष
योग्यताइंटरमीडिएट
आवेदन प्रारंभ की तिथि01 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 मार्च 2026
अधिकारिक वेबसाईटbpsc.bihar.gov.in

पदों की जानकारी

नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार पुलिस में कांस्टेबल ऑपरेटर के लिए कुल 993 पदों पर भर्ती की जाएगी। श्रेणी अनुसार रिक्तियों की विस्तृत जानकरी नीचे निम्नलिखित प्रकार से दी गई हैं। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कुल 20 रिक्तियाँ निर्धित की गई हैं।

श्रेणी रिक्तियां
सामान्य वर्ग408
ईडब्लूएस99
पिछड़ा वर्ग113
अत्यंत पिछड़ा वर्ग175
अनुसुचित जाति157
अनुसुचित जनजाति10
महिलाएं (पिछड़ा वर्ग)31
कुल993

कांस्टेबल ऑपरेटर के लिए पात्रता मानदंड

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 में सिपाही (प्रचालक) पद पर आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए। पात्रता मानदंड से सम्बंधित अधिक जानकरी के लिए अभ्यर्थी अधिकारिक नोटिफिकेशन अवशय पढ़ें।

शैक्षणिक योग्यता

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर पद के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार रखी गई है –

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य।
  • अथवा भौतिकी, रसायन व गणित विषयों में 50% अंको के साथ पास
  • अनुसुचित जाति, जनजाति कोटि के लिए 45% अंको के साथ पास होना अनिवार्य
  • साइंस/टेक्निकल/कंप्यूटर विषय वाले अभ्यर्थियों को वरीयता मिल सकती है।

आयु सीमा

आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों के आयु सीमा की गणना मैट्रिक प्रमाणपत्र के अनुसार की जाएगी। आवेदन के लिए सभी वर्गों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। और अधिकतम आयु सीमा नीचे निम्नप्रकार हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

अधिकतम आयु सीमा (श्रेणी अनुसार) –

  • अनारक्षित वर्ग : 25 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 27 वर्ष (पुरुष)
  • पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 28 वर्ष (महिला)
  • अनुसुचित जाति व जनजाति (पुरुष, महिला) : 30 वर्ष

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रुपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग₹100/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतान(ऑनलाइन)
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 : ऐसे करें आवेदन

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर पद पर आवेदन के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यार्थी नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करके सफलतापूर्वक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाए
  2. होम पेज पर “Advt No – 02/2026 कांस्टेबल ऑपरेटर” भर्ती लिंक पर क्लिक करें
  3. अब मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और व्यक्तिगत विवरण के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  4. पंजीकरण पूरा होने के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें
  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता से जुडी जानकारी सही-सही भरे
  6. निर्धारित फॉर्मेट में फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज की कॉपी अपलोड करें
  7. अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें
  8. भरे गए सभी जानकरी की जाँच करके फॉर्म को सबमिट कर प्रिंटआउट निकाल लें

बिहार सिपाही (प्रचालक) भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण तिथियाँ

नोटिफिकेशन जारी की तिथि23 फरवरी 2026
आवेदन प्रारंभ की तिथि01 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 मार्च 2026
आवेदन फॉर्म सुधार की तिथिअभी जारी नहीं
परीक्षा की तिथिअभी जारी नहीं
रिजल्ट जारी की तिथिअभी जारी नहीं

चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में पूरा किया जाएगा। सबसे पहले सफलतापूर्वक आवेदन किए हुए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में न्यूनतम आहर्ता अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परिक्षण में सफल हुए अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा। अंतिम चरण में अभ्यर्थियों की मेडिकल जाँच करके मेरिट सूची जारी की जाएगी। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।

  1. ऑफलाइन लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परिक्षण
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल परिक्षण

सिपाही (प्रचालक) परीक्षा पैटर्न 2026

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर की लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, समसामयिक मामले, गणित और तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 02 घंटे की होगी।

प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए किसी प्रकार की नकारात्मक अंकन नहीं होगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की अन्य चयन चरणों के लिए बुलाया जाएगा।

विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाएं2525
भौतिकी विज्ञान2525
रसायन विज्ञान2525
गणित2525

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों के पास निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी, साथ ही सभी दस्तावेज स्पष्ट और निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य होगा।

  • 10+2 (इंटरमीडिएट) की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या कोई वैध पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज हालिया फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Disclaimer : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 से जुडी जानकरी अधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर दी गई हैं। भर्ती से संबंधित नियम, तिथियों में समय पर बदलाव संभव है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

यें भी पढ़ें..

DSSSB Recruitment 2026 : आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी की जानकारी यहाँ !

RBI Office Attendant Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड लिंक, परीक्षा तिथि और निर्देश देखें

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 : FAQs

Q1. क्या 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं ?
उत्तर : हाँ, यदि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास किया है तो स्ट्रीम (आर्ट्स/कॉमर्स/साइंस) की बाध्यता नहीं होगी।

Q2. क्या इस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती में फिजिकल टेस्ट जरूरी होगा ?
उत्तर : हाँ, लिखित परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा अनिवार्य होगी, जिसमें दौड़ और अन्य शारीरिक मानक पूरे करने होंगे।

Q3. क्या महिला उम्मीदवार भी सिपाही (प्रचालक) पद के लिए आवेदन कर सकती हैं ?
उत्तर : हाँ, महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं और उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा एवं श्रेणी में छूट मिलेगी।

Q4. कांस्टेबल ऑपरेटर पद पर चयन होने के बाद पोस्टिंग कहां हो सकती है ?
उत्तर : चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग बिहार पुलिस के ऑपरेटर यूनिट या संबंधित टेक्निकल शाखा में राज्य के विभिन्न जिलों में की जा सकती है।

Scroll to Top