DSSSB Recruitment 2026 : शिक्षण व गैर-शिक्षण पदों पर बंपर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और पूरी डिटेल

Last Updated on 03/06/2026 4:48 PM by Prashant Shahi

DSSSB Recruitment 2026 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञापन संख्या – 03/2026 के तहत कुल 1979 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से टीचिंग और नॉन टीचिंग दोनों श्रेणियों में टीजीटी, विशेष शिक्षक, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पद भरा जायेगा । भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन तिथि, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य जानकारी देखें।

डीएसएसएसबी शिक्षण और गैर-शिक्षण भर्ती 2026 अधिसूचना जारी

डीएसएसएसबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और उम्मीदवार DSSSB की अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 15 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट, डाटा ऑपरेटर, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची शामिल होगी।

DSSSB Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थादिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
पद का नामजूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, डाटा ऑपरेटर, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक व अन्य
कुल पद1979
आयु सीमा18 – 30 वर्ष
योग्यतास्नातकोत्तर, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई
आवेदन प्रारंभ की तिथि16 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 जुलाई 2026
अधिकारिक वेबसाईटdsssb.delhi.gov.in

कुल पदों का विवरण

डीएसएसएसबी शिक्षण और गैर-शिक्षण भर्ती 2026 के तहत कुल 1979 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं। अभ्यार्थी रिक्तियों से जुडी अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।

श्रेणीरिक्तियाँ
सामान्य997
ओबीसी328
अनुसूचित जाति278
अनुसूचित जनजाति126
ईडब्लूएस250
कुल पद1979

शैक्षणिक योग्यता

DSSSB ने अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की है। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, ITI या इंजीनियरिंग डिग्री होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए टाइपिंग स्पीड, तकनीकी प्रमाणपत्र तथा कार्य अनुभव भी आवश्यक है।

  • जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट : संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री।
  • टेक्निकल असिस्टेंट (हिंदी) : हिंदी/अंग्रेजी में स्नातकोत्तर डिग्री।
  • आईटी असिस्टेंट : 12वीं पास एवं निर्धारित टाइपिंग गति।
  • डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट : कंप्यूटर इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा।
  • टीजीटी एवं विशेष शिक्षक : संबंधित विषय में स्नातक एवं आवश्यक शिक्षण योग्यता।
  • लिफ्ट ऑपरेटर, फिटर एवं अन्य तकनीकी पद : मैट्रिक/आईटीआई/डिप्लोमा/अनुभव।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की विस्तृत पात्रता अधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य जांचे।

आयु सीमा

भर्ती में आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष, 30 वर्ष, 32 वर्ष अथवा 37 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना 15 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

  • जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट : 18 वर्ष से 27 वर्ष।
  • टेक्निकल असिस्टेंट (हिंदी) : अधिकतम 30 वर्ष।
  • आईटी असिस्टेंट ग्रेड-ए : 27 वर्ष से कम।
  • डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड-ए : अधिकतम 30 वर्ष।
  • लिफ्ट ऑपरेटर : 18 वर्ष से 37 वर्ष।
  • फिटर ग्रेड-II, असिस्टेंट ऑपरेटर, सब स्टेशन अपरेंटिस : 18 से 32 वर्ष।
  • इलेक्ट्रिकल ओवरसियर/सब इंस्पेक्टर : 18 वर्ष से 27 वर्ष।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांगनि:शुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

DSSSB Recruitment 2026 Selection Process : चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार निम्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा :

  • लिखित परीक्षा : सबसे पहले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, हिंदी, अंग्रेजी एवं संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • स्किल टेस्ट / ट्रेड टेस्ट (यदि लागू हो) : कुछ तकनीकी एवं विशेष पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट, कंप्यूटर टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट, ट्रेड टेस्ट या अन्य कौशल आधारित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
  • दस्तावेज सत्यापन : लिखित परीक्षा एवं अन्य आवश्यक टेस्ट में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • अंतिम मेरिट सूची : सभी चरणों में प्राप्त अंक, प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित विभाग में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए :

  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र
  • स्नातक/डिप्लोमा/संबंधित शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • EWS/PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

DSSSB Recruitment Apply Process 2026 : ऐसे करें आवेदन

अभ्यार्थी नीचे बताए निम्न चरणों का पालन कर सफलतापूर्वक आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Advt No-03/2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  4. अब अभ्यार्थी लॉगिन लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  5. सभी आवश्यक व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
  6. अब फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसकी प्रिंट कॉपी निकाल लें।

किन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर ?

DSSSB Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में स्थायी सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक, बी.एड., नर्सिंग तथा अन्य तकनीकी एवं प्रोफेशनल योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी अपने पात्र पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विशेष रूप से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा, शिक्षक भर्ती, क्लर्क, तकनीकी, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर हैं।

DSSSB Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Scroll to Top