Last Updated on 01/05/2026 5:49 PM by Prashant Shahi
NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने विभिन्न तिथियों पर आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में 27 और 28 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी 30 अप्रैल 2026 को जारी की गई है। इससे पहले 24, 25 और 27 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी 30 मार्च 2026 को जारी हो चुकी थी। अब उम्मीदवार उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के साथ उत्तर कुंजी से संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
एनसीईआरटी नॉन ऐकडेमिक उत्तर कुंजी 2026 : लेटेस्ट अपडेट
एनसीईआरटी नॉन टीचिंग भर्ती 2026 के तहत अलग-अलग चरणों में आयोजित परीक्षाओं की प्रोविजनल जारी कर दी गई है। 27 और 28 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी 30 अप्रैल 2026 को जारी हुई है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं 24, 25 और 27 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी पहले ही 30 मार्च 2026 को जारी की जा चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उत्तर कुंजी चेक करें और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करें।
NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती आयोग का नाम | राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद |
| परीक्षा का नाम | एनसीईआरटी नॉन ऐकडेमिक भर्ती परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 173 |
| परीक्षा की तिथि | 27 – 28 अप्रैल 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी की तिथि | 30 अप्रैल 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की तिथि | 02 मई 2026 तक |
| अधिकारिक वेबसाइट | https://ncert.nic.in/ |
NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : डायरेक्ट लिंक
नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके NCERT Non Teaching Answer Key 2026, रिस्पांस शीट आसानी से चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : यहाँ क्लिक करें
NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : कैसे चेक करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपनी प्रोविजनल उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
- सबसे पहले एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “नवीनतम घोषणा” सेक्शन या उत्तर कुंजी लिंक खोजें।
- अब NCERT Non Teaching Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- प्रोविजनल उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
- यहां अभ्यर्थी अपना यूजर आईडी, पासवर्ड व कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर दिख रही आंसर की पीडीऍफ़ डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकालें
उत्तर कुंजी से अपने संभावित अंक कैसे निकालें ?
उम्मीदवार NCERT Non Teaching Answer Key 2026 और अपनी रिस्पांस शीट की मदद से सीबीटी परीक्षा में संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। सबसे पहले सभी सही उत्तरों की संख्या गिनें और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक जोड़ें। इसके बाद गलत उत्तरों की संख्या गिनें और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक घटाएं। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है, उनके लिए कोई अंक नहीं जोड़ा या घटाया जाएगा। अब नीचे दिए फार्मूला से अपना संभावित अंक निकालें।
संभावित अंक = (सही उत्तर × 01) – (गलत उत्तर × 0.25)
NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : आपत्ति कैसे दर्ज करें ?
यदि उम्मीदवारों को NCERT Non Teaching Answer Key 2026 में किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल उन्हीं प्रश्नों पर आपत्ति करें, जिनके समर्थन में उनके पास सही और विश्वसनीय प्रमाण उपलब्ध हों। बिना उचित प्रमाण के दर्ज की गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाती हैं।
- सबसे पहले एनसीईआरटी की आधिकारिक पोर्टल ncert.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिए गए “उत्तर कुंजी व आपत्ति दर्ज” लिंक पर क्लिक करें।
- अपने उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
- अब उत्तर कुंजी में जिस प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, उसे सावधानीपूर्वक चुनें।
- अब ऑब्जेक्शन विंडो में अपने अनुसार सही उत्तर विकल्प का चयन करें।
- सही उत्तर के समर्थन में संबंधित प्रामाणिक दस्तावेज व प्रमाण अपलोड करें।
- यदि आपत्ति शुल्क लागू हो, तो प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
आगे क्या करें ?
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले अपनी रिस्पांस शीट के साथ उत्तर कुंजी मिलान करना चाहिए और संभावित स्कोर निकालना चाहिए। यदि किसी प्रश्न में गलती लगती है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करें और सही प्रमाण अपलोड करें। इसके बाद NCERT सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर रिजल्ट घोषित होगा। उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया दस्तावेज सत्यापन, स्किल टेस्ट या साक्षात्कार की तैयारी भी शुरू कर दें, ताकि चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए तैयार रहें।
NCERT Non Teaching Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| उत्तर कुंजी डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| उत्तर कुंजी नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
