UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026 : 722 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 04 जून से आवेदन शुरू

Last Updated on 06/06/2026 7:59 AM by Prashant Shahi

UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्पाद सिपाही भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत कुल 722 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 जून 2026 से 24 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो 10वीं और 12वीं पास करके पुलिस या सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

यूपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2026 : आवेदन शुरू

यूपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 04 जून 2026 से शुरू हो गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 722 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 24 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने और संशोधन करने की अंतिम तिथि 01 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास वैध PET 2025 स्कोर होना अनिवार्य है। उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपनीआवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामउत्पाद सिपाही
कुल पद722
आयु सीमा18 – 40
योग्यता10+2
आवेदन प्रारंभ की तिथि04 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 जून 2026
अधिकारिक वेबसाईटupsssc.gov.in

पद का विवरण

UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026 के तहत कुल 722 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न जिलों में आबकारी विभाग में नियुक्त किया जाएगा, जहां उन्हें अवैध शराब रोकथाम, जांच और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी जाएगी। श्रेणी अनुसार पद की जानकरी निम्नप्रकार हैं।

श्रेणीरिक्तियाँ
अनारक्षित (सामान्य)246
अनुसूचित जाति174
अनुसूचित जनजाति26
अन्य पिछड़ा वर्ग215
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग61
कुल722

शैक्षणिक योग्यता

UPSSSC Excise Constable भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने न्यूनतम इंटरमीडिएट (10+2) पास किया हो और साथ ही UPSSSC PET स्कोर कार्ड वैध हो। PET स्कोर के आधार पर ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

  • उम्मीदवार के पास वैध UPSSSC PET Score Card होना चाहिए
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास होना अनिवार्य
  • PET स्कोर के आधार पर ही शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी
  • अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है, जिसे सभी उम्मीदवारों को ध्यान में रखना होगा। न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा के बीच आने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • आयु में छूट
    • अनुसूचित जाति व जनजाति : 05 वर्ष की छूट
    • अन्य पिछड़ा वर्ग : 03 वर्ष की छूट
    • दिव्यांग : 10 वर्ष की छूट
    • पूर्व सैनिक : सेवा अवधि के अनुसार आयु में छूट
  • आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई तिथि के अनुसार होगी

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹25/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹25/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

चयन प्रक्रिया

  • PET शॉर्टलिस्टिंग : सबसे पहले UPSSSC PET अंक के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जितना बेहतर स्कोर होगा, मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका उतना ही अधिक मिलेगा।
  • लिखित परीक्षा : शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और हिंदी से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह चरण मेरिट के लिए महत्वपूर्ण है।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण : लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : अंतिम चरण में उम्मीदवारों के सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिससे पात्रता की पुष्टि हो सके।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट : सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार चयन किया जाएगा।

UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026 : शारीरिक मानक परीक्षण

UPSSSC Excise Constable भर्ती 2026 में उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। ये मानक पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग तय किए गए हैं।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए :

  • सीना :
    • बिना फुलाए : न्यूनतम 80 सेमी
    • फुलाने पर : न्यूनतम 85 सेमी
  • ऊँचाई :
    • न्यूनतम 167.6 सेमी

महिला अभ्यर्थियों के लिए :

  • वजन :
    • न्यूनतम 45 किलोग्राम
  • ऊँचाई :
    • सामान्य वर्ग: न्यूनतम 152 सेमी
    • SC / ST वर्ग: न्यूनतम 147 सेमी

शारीरिक दक्षता परीक्षण

शारीरिक मापदंड पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल दक्षता परीक्षण (PET) देना होगा, जो क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है।

  • पुरुष उम्मीदवार:
    • 4.8 किलोमीटर दौड़
    • समय सीमा: 25 मिनट
  • महिला उम्मीदवार:
    • 2.4 किलोमीटर दौड़
    • समय सीमा: 14 मिनट

UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. अब Excise Constable Recruitment 2026 लिंक खोलें।
  3. PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. श्रेणी एवं अन्य विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  7. निर्धारित ₹25 प्रोसेसिंग शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  8. आवेदन फॉर्म को अंतिम बार जांचकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं / 12वीं मार्कशीट
  • PET 2025 स्कोरकार्ड
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • हाल का पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

वेतनमान

UPSSSC Excise Constable पद पर चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के वेतनमान के अनुसार आकर्षक सैलरी प्रदान की जाती है। यह पद Pay Level-3 के अंतर्गत आता है, जिसमें शुरुआती वेतन के साथ-साथ कई भत्ते भी शामिल होते हैं। सरकारी नौकरी होने के कारण इसमें जॉब सिक्योरिटी और प्रमोशन के अच्छे अवसर भी मिलते हैं।

  • पे स्केल : ₹21,700 – ₹69,100 (Pay Level-3)
  • ग्रेड पे : ₹2,000
  • मिलने वाले भत्ते :
    • महंगाई भत्ता (DA)
    • हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
    • ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA)
    • मेडिकल सुविधा
    • यूनिफॉर्म अलाउंस (जहाँ लागू हो)

UPSSSC Excise Constable Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top