MPPSC Prelims Admit Card 2026 : जारी, ऐसे करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि, निर्देश और जरूरी जानकारी

Last Updated on 17/04/2026 4:57 PM by Prashant Shahi

MPPSC Prelims Admit Card 2026 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा MPPSC Prelims Exam 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा राज्य प्रशासनिक सेवा सहित कुल 155 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें हर साल लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय, रोल नंबर और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

लेटेस्ट अपडेट

एमपीपीएससी नें 16 अप्रैल 2026 को राज्य सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 155 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी को ध्यान से जांच लें और परीक्षा के दिन निर्धारित समय से केंद्र पर पहुंचें।

MPPSC Prelims Admit Card 2026 : संक्षिप्त जानकारी

आयोजन संस्थानमध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामएमपीपीएससी राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026
कुल पद155
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी16 अप्रैल 2026
परीक्षा की तिथि26 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटmppsc.nic.in

MPPSC Prelims Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Admit Card” या “Download Hall Ticket” लिंक पर क्लिक करें
  3. अब “MPPSC Prelims Admit Card 2026” लिंक चुनें
  4. अपनी Application Number / Registration ID और Date of Birth दर्ज करें
  5. Submit बटन पर क्लिक करें
  6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  7. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें

सला: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें

एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी

एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण दिए गए होते हैं :

  • उम्मीदवार का पूरा नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • पिता / माता का नाम
  • जन्म तिथि
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा तिथि और समय (दोनों पेपर के लिए)
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा केंद्र कोड
  • रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
  • श्रेणी (Category – General/OBC/SC/ST आदि)

यदि किसी भी जानकारी में गलती हो, तो तुरंत आयोग से संपर्क करें

परीक्षा तिथि और समय

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा MPPSC Prelims Exam 2026 का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में दो शिफ्ट में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

परीक्षा समय

  • पेपर 1 (सामान्य अध्ययन)
    • परीक्षा शुरू : सुबह 10:00 बजे
    • परीक्षा समाप्त : दोपहर 12:00 बजे
  • पेपर 2 (CSAT – सामान्य योग्यता परीक्षा)
    • परीक्षा शुरू : दोपहर 2:15 बजे
    • परीक्षा समाप्त : शाम 4:15 बजे
  • दोनों पेपर एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे।
  • उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की MPPSC Prelims Exam 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ अनिवार्य दस्तावेज अपने साथ ले जाना जरूरी है। बिना सही दस्तावेज के आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ब्लैक/ब्लू बॉल पेन

एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा पैटर्न 2026

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित MPPSC Prelims Exam 2026 का परीक्षा पैटर्न उम्मीदवारों की बेसिक समझ और योग्यता को जांचने के लिए तैयार किया गया है। यह परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित होती है और इसमें कुल दो प्रश्न पत्र (Paper 1 और Paper 2) शामिल होते हैं। दोनों पेपर एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित किए जाते हैं और प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित होता है।

  • परीक्षा मोड : ऑफलाइन
  • कुल पेपर : 2
  • प्रत्येक पेपर की अवधि : 2 घंटे
  • प्रश्न प्रकार : बहुविकल्पीय
  • पेपर 1: सामान्य अध्ययन
    • कुल अंक: 200
  • पेपर 2 : सामान्य योग्यता परीक्षा
    • कुल अंक : 200

परीक्षा के दिन जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन निर्देशों को ध्यान में रखें :

  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ जरूर ले जाएं
  • एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (Aadhaar, PAN, Voter ID) साथ रखें
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
  • मोबाइल, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना मना है
  • परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें
  • OMR शीट भरते समय सावधानी बरतें

नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है

MPPSC Prelims Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top