SSC Stenographer Vacancy 2026 : 731 पदों पर आवेदन शुरू, 15 मई लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई

Last Updated on 27/04/2026 4:21 PM by Prashant Shahi

SSC Stenographer Vacancy 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर Grade C और Grade D भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 731 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में होगी।

यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता में एक स्थिर और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे अभ्यर्थी आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपकी टाइपिंग और इंग्लिश पर अच्छी पकड़ है, तो यह भर्ती आपके करियर को एक मजबूत दिशा दे सकती है।

लेटेस्ट अपडेट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार SSC Stenographer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं, और उम्मीदवार 15 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026 निर्धारित की गई है।

इस बार कुल 731 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें Grade C और Grade D दोनों शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन जुलाई–अगस्त 2026 (संभावित) में किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

SSC Stenographer Vacancy 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाकर्मचारी चयन आयोग
पद का नामग्रेड सी और डी स्टेनोग्राफर
कुल पद731
आयु सीमा18 – 30
योग्यता12वीं
आवेदन प्रारंभ की तिथि24 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 मई 2026
अधिकारिक वेबसाईटwww.ssc.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कम से कम 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय सभी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
  • सभी स्ट्रीम (Arts/Science/Commerce) मान्य
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में प्रमाणपत्र जरूरी

आयु सीमा

भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

  • आयु सीमा (ग्रेड सी) : 18 से 30 वर्ष
  • आयु सीमा (ग्रेड डी) : 18 से 27 वर्ष
  • आयु सीमा में छूट :
    • एससी/एसटी : 5 वर्ष की छूट
    • अन्य पिछड़ा वर्ग : 3 वर्ष की छूट
    • दिव्यांग (अनारक्षित) : 10 – 15 वर्ष
  • आयु की गणना : 01 अगस्त 2026 के अनुसार

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला₹00/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया

Staff Selection Commission (SSC) Stenographer 2026 भर्ती में चयन दो मुख्य चरणों में किया जाएगा। हर चरण को पास करना जरूरी है :

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा
    यह पहला चरण होता है, जिसमें MCQ आधारित ऑनलाइन परीक्षा ली जाती है। इसमें रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • कौशल परीक्षण
    CBT पास करने के बाद उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट देना होता है। इसमें स्टेनोग्राफी (डिक्टेशन और टाइपिंग स्पीड) चेक की जाती है।
  • चिकित्सा परिक्षण
    लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य की जांच की जाती है।
  • दस्तावेज सत्यापन
    अंतिम चरण में सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच होती है, जिसमें उम्मीदवार की योग्यता और जानकारी को सत्यापित किया जाता है।

परीक्षा पैटर्न

एसएससी स्टेनोग्राफर 2026 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी, जिसमें कुल 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। पेपर तीन सेक्शन में विभाजित होगा, परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और समय 02 घंटे दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक प्रश्न हल करने चाहिए।

विषयप्रश्नअंक
General Intelligence & Reasoning5050
General Awareness5050
English Language100100
कुल200200

कौशल परीक्षण

Staff Selection Commission (SSC) Stenographer 2026 में CBT पास करने के बाद उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण देना होगा। यह टेस्ट स्टेनोग्राफी (डिक्टेशन + टाइपिंग) पर आधारित होता है और केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है। इसमें उम्मीदवार की स्पीड और एक्यूरेसी दोनों जांची जाती हैं।

  • Grade C : 100 शब्द प्रति मिनट (wpm)
  • Grade D : 80 शब्द प्रति मिनट (wpm)
  • डिक्टेशन समय : 10 मिनट
  • ट्रांसक्रिप्शन : कंप्यूटर पर निर्धारित समय में
  • भाषा : हिंदी या अंग्रेजी विकल्प उपलब्ध

अंतिम चयन में स्किल टेस्ट क्वालिफाई करना अनिवार्य है।

SSC Stenographer Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें

SSC Stenographer 2026 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें :

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. New Registration पर क्लिक करें
  3. जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  4. Login करके आवेदन फॉर्म भरें
  5. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क जमा करें
  7. फॉर्म को सबमिट करके प्रिंट निकाल लें

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • फोटो और सिग्नेचर
  • पहचान पत्र (Aadhaar / Voter ID)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • स्कूल / कॉलेज द्वारा जारी आईडी कार्ड
  • नियोक्ता (Govt/PSU/Private) का आईडी कार्ड (यदि लागू हो)
  • एक्स-सर्विसमैन डिस्चार्ज बुक (यदि लागू हो)
  • केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी अन्य वैध फोटो आईडी

वेतनमान

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ विभिन्न भत्ते दिए जाते हैं। Grade C और Grade D दोनों पदों पर अलग-अलग पे लेवल के अनुसार सैलरी तय होती है, जिसमें बेसिक पे के साथ DA, HRA और अन्य लाभ शामिल होते हैं।

  • Grade C: ₹9,300 – ₹34,800 + ₹4200 ग्रेड पे
  • Grade D: ₹5,200 – ₹20,200 + ₹2400 ग्रेड पे
  • HRA (मकान किराया भत्ता)
  • DA (महंगाई भत्ता), TA (यातायात भत्ता)
  • अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं
  • मेडिकल और अन्य सरकारी सुविधाएं

SSC Stenographer Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top