Delhi High Court JJA Result 2026 : आउट, ऐसे करें चेक, कटऑफ और आगे की प्रक्रिया की पूरी जानकारी

Last Updated on 26/04/2026 8:30 AM by Prashant Shahi

Delhi High Court JJA Result 2026 : दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती 2026 के तहत कुल 152 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती के लिए CBT प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि हाई कोर्ट ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट उम्मीदवारों के लिए अगले चरण में पहुंचने का रास्ता तय करेगा, इसलिए सभी अभ्यर्थियों के लिए इसे समय पर चेक करना बेहद जरूरी है।

लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती 2026 का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 22 मार्च 2026 को आयोजित CBT परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की गई है,

जिन्हें अगले चरण Typing Test / Skill Test के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे की प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, क्योंकि अगला चरण जल्द शुरू हो सकता है।

Delhi High Court JJA Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामदिल्ली हाई कोर्ट जेजेए परीक्षा 2026
बोर्ड का नामदिल्ली हाई कोर्ट
कुल पद152
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि22 मार्च 2026
फाइनल रिजल्ट जारी की तिथि25 अप्रैल 2026
अधिकारिक वेबसाइटdelhihighcourt.nic.in

Delhi High Court JJA Result 2026 : कैसे चेक करें ?

रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :

  1. सबसे पहले Delhi High Court की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “JJA Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. अब लॉगिन पेज खुलेगा
  4. अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें
  5. “Submit” बटन पर क्लिक करें
  6. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  7. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या PDF सेव कर लें

वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण रिजल्ट खुलने में देरी हो सकती है, ऐसे में थोड़ा इंतजार करें।

जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट कटऑफ 2026

दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार स्टेज-1 (CBT) परीक्षा के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक नीचे दिए गए हैं। ये कटऑफ उन उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं जिन्हें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

श्रेणीकटऑफ
General93.333
EWS96.666
OBC (NCL)86.923
SC87.248
ST78.205
PwBD54.221

रिजल्ट के बाद आगे क्या करें ?

Delhi High Court JJA Result 2026 जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा। CBT में सफल उम्मीदवारों को अब Descriptive/Main Exam (मुख्य परीक्षा) के लिए बुलाया जा सकता है, जिसमें लिखित अभिव्यक्ति और समझ की जांच होगी। इसके बाद Typing Test / Skill Test आयोजित किया जाएगा, जहां उम्मीदवार की टाइपिंग स्पीड और एक्यूरेसी को परखा जाएगा।

सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक नोटिस पर नजर रखें और अगले चरण की तैयारी तुरंत शुरू करें।

जरूरी निर्देश

  • केवल वही उम्मीदवार आगे बढ़ेंगे जो कटऑफ क्लियर करेंगे
  • किसी भी फर्जी जानकारी से बचें
  • Official वेबसाइट के अलावा किसी अन्य स्रोत पर भरोसा न करें
  • सभी अपडेट्स के लिए नियमित रूप से वेबसाइट विजिट करें

Delhi High Court JJA Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
कटऑफ नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top